वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, अमेरिकी एशियाई सूचकांक दबाव में उछला कच्चा तेल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण आज ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में आई जोरदार कमजोरी के कारण अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 695.15 अंक यानी 1.35 प्रतिशत टूट कर 50,866.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी राहत!  ये खबर भी पढ़े : छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी राहत! 

इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 200.57 अंक यानी 2.64 प्रतिशत लुढ़क कर 7,383.74 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा, नैस्डेक 1,121.53 अंक यानी 4.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,709.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.13 प्रतिशत यानी 50,798.51 अंक की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार होता रहा। हालांकि आखिरी वक्त में हुई खरीदारी के कारण यूरोपीय बाजार मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए एफटीएसई इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 10,368.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,218.24 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा, डीएएक्स इंडेक्स 185.90 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,759.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता गिफ्ट निफ्टी 119.50 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,217 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 72.56 अंक यानी 1.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,977.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.71 प्रतिशत लुढ़क कर 1,571.32 अंक के स्तर पर आ गया है।

कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 371.71 अंक यानी 4.55 प्रतिशत फिसल कर 7,788.88 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह निक्केई इंडेक्स 2,413.12 अंक यानी 3.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 64,175 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 1,449.35 अंक यानी 3.22 प्रतिशत लुढ़क कर 43,621.59 अंक के स्तर पर.

जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 142.92 अंक यानी 2.55 प्रतिशत टूट कर 5,451.85 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.26 प्रतिशत उछल कर 3,976.83 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 288.95 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,673 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

बिजनौर। जनपद बिजनौर की अफजलगढ़ पुलिस ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मुठभेड़ के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

मानसून सत्र में 12 विधेयक पास, रिजिजू बोले- चर्चा संतोषजनक नहीं

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार थी, विपक्ष ने बनाई दूरी नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा...
राष्ट्रीय 
मानसून सत्र में 12 विधेयक पास, रिजिजू बोले- चर्चा संतोषजनक नहीं

5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर द्वारा AISSHPRA Gems & Jewels के सहयोग से एवं Rotary Euphoria, Gorakhpur के संयुक्त तत्वावधान...
उत्तर प्रदेश 
5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में गुरुवार दोपहर 45 वर्षीय मुन्ना मुसहर की करंट की चपेट में आने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

सरकार के विधेयक को रोकने को कांग्रेस ने बताया बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी एकता और दबाव के कारण सरकार के कई महत्वपूर्ण...
राष्ट्रीय 
सरकार के विधेयक को रोकने को कांग्रेस ने बताया बड़ी कामयाबी

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

बिजनौर। जनपद बिजनौर की अफजलगढ़ पुलिस ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मुठभेड़ के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर द्वारा AISSHPRA Gems & Jewels के सहयोग से एवं Rotary Euphoria, Gorakhpur के संयुक्त तत्वावधान...
उत्तर प्रदेश 
5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में गुरुवार दोपहर 45 वर्षीय मुन्ना मुसहर की करंट की चपेट में आने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

संभल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार