बिहार में मौसम लेगा करवट, पटना-गया सहित इन जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश
पटना। बिहार के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 25 से 29 मई तक मौसम बदला हुआ रह सकता है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।
गर्मी से लोग परेशान
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के छिटपुट इलाकों में ऊष्ण लहर (लू) की स्थिति बनी रही। इस दौरान राज्य में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया।
हालांकि, इस भीषण गर्मी के बीच पिछले 24 घंटों में बिहार के प्राणपुर (कटिहार जिला) में 7 सेमी भारी वर्षा भी दर्ज की गई और मधेपुरा में 56 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। वर्तमान में एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) दक्षिण बिहार और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय है।
आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी
बिहार में 24 से 28 मई के दौरान बिहार में छिटपुट से लेकर मध्यम वर्षा, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 24 से 27 मई के दौरान बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (Heavy Rainfall) होने की भी संभावना जताई गई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
