मऊ जंक्शन पर ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम में भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता

नेताओं के सामने हुआ हंगामा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

आनंद मिश्रा

मऊ। जंक्शन पर रेल मंत्रालय की नई सौगातों के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट और नारेबाजी हुई। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और घोसी से सपा सांसद राजीव राय की मौजूदगी में दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए। कार्यक्रम के दौरान शक्ति प्रदर्शन और विरोधी नारों ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जिससे उद्घाटन समारोह विवादों में घिर गया।

भारी सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारी भी रही बेअसर
संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही दोनों पक्षों के समर्थकों से कार्यक्रम से दूरी बनाए रखने की अपील की थी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में समर्थक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। 

ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान ये खबर भी पढ़े : ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान

भारी सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच प्रशासन और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम दिखाई दिए, जिसके चलते कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

राम मंदिर दान विवाद पर बोले सीएम योगी, अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर दान विवाद पर बोले सीएम योगी, अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी

भाषण के दौरान नारेबाजी से बढ़ा विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब सांसद राजीव राय को संबोधन का अवसर मिला तो मंत्री एके शर्मा के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे उनके भाषण में लगातार व्यवधान उत्पन्न हुआ। वहीं एके शर्मा ने अपने संबोधन के दौरान समर्थकों से कहा कि “ऊर्जा बचाकर रखिए, जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ यह काम आएगी।” 

आशियाना में जल्द खुलेगा मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क, ड्रैगन-यूनीकॉर्न करेगे आकर्षित ये खबर भी पढ़े : आशियाना में जल्द खुलेगा मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क, ड्रैगन-यूनीकॉर्न करेगे आकर्षित

इस टिप्पणी के बाद मंच पर मौजूद राजीव राय खड़े हो गए, हालांकि अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। पूरे कार्यक्रम में दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई साफ नजर आई।

रेल मंत्रालय की तीन बड़ी सौगातों पर छाया राजनीतिक टकराव
रेल मंत्रालय ने मऊ को तीन महत्वपूर्ण रेल सुविधाओं की सौगात दी है। दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन का विस्तार वाराणसी तक किया गया है, आनंद विहार जाने वाली एक ट्रेन को नियमित दैनिक सेवा में बदला गया है, जबकि छपरा-दिल्ली ट्रेन को मऊ होकर संचालित करने की नई व्यवस्था की गई है। 

छपरा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जबकि मऊ में वर्चुअल माध्यम से एके शर्मा, सांसद राजीव राय और रेलवे अधिकारियों ने ट्रेनों का उद्घाटन किया। हालांकि विकास और नई सौगातों का यह कार्यक्रम राजनीतिक टकराव और वर्चस्व की जंग की भेंट चढ़ गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आशियाना में जल्द खुलेगा मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क, ड्रैगन-यूनीकॉर्न करेगे आकर्षित

वनस्थली पार्क में सितम्बर तक तैयार होगा थीम पार्क
उत्तर प्रदेश 
आशियाना में जल्द खुलेगा मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क, ड्रैगन-यूनीकॉर्न करेगे आकर्षित

लेखपाल की मनमानी, सगे भाइयों की जमीन पर बना डाले अलग-अलग नियम!

बीकेटी तहसीलदार बोले, त्दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी और अवैध कब्जा हटाया जाएगा
उत्तर प्रदेश 
लेखपाल की मनमानी, सगे भाइयों की जमीन पर बना डाले अलग-अलग नियम!

प्राकृतिक खेती से मजबूत होगी कृषि परंपरा, किसानों की आय बढ़ाने को सरकार प्रतिबद्ध : कृष्णा पासवान

कौशाम्बी। जिले में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित "समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम" के...
उत्तर प्रदेश 
प्राकृतिक खेती से मजबूत होगी कृषि परंपरा, किसानों की आय बढ़ाने को सरकार प्रतिबद्ध : कृष्णा पासवान

राजभवन में सम्मानित हुआ एलपीएस का मेधावी छात्र, राज्यपाल ने बढ़ाया शिवम का हौसला

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेज, ए-ब्लॉक राजाजीपुरम शाखा के छात्र शिवम अवस्थी ने आईसीएसई परीक्षा परिणाम घोषित होने के...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में सम्मानित हुआ एलपीएस का मेधावी छात्र, राज्यपाल ने बढ़ाया शिवम का हौसला

राम मंदिर से भाजपाई राजनीति की शुरुआत,यहीं से होगा अंत: अखिलेश यादव

मथुरा से आ रही खबरों को लेकर कसा तंज