लखीमपुर-खीरी,18 जून(तरुणमित्र)। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हैदराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 114/2026 में धारा 108 बीएनएस (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत वांछित चल रहे शिवाजी (20) पुत्र सुखदीन निवासी ग्राम अयोध्यापुर, थाना हैदराबाद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक हेमंत कटियार एवं कांस्टेबल रवि कुमार सहित थाना हैदराबाद पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन कार्रवाई की जा रही है।