जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर कई पर गिरी गाज
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई थी l बैठक में पिछले बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। मंत्रा ऐप की समीक्षा संतोषजनक न पाए जाने पर शोभा कुमारी समन्वयक मातृत्व स्वास्थ्य का मानदेय अग्रिम आदेशों तक बाधित करने हेतु निर्देशित किया गया है l
30जून 2026 तक पांच नई अरबन आयुष्मान आरोग्य मंदिरो को क्रियाशील न होने पर रक्षाराम स्वास्थ्य समन्वयक शहरी का मानदेय बाधित करने हेतु निर्देशित किया गया है। टीकाकरण कार्यक्रम समीक्षा अंतर्गत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब नही दिए जाने पर उन्हें पद से हटाए जाने हेतु निर्देश दिया गया है। एफ आर यू सक्रिय करने हेतु निर्देशित किया गया है, आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में केवल जहांगीरगंज का आंकड़ा पोर्टल से मैच किया है। सभी अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि 30जून 2026 तक 40000 का लक्ष्य पूरा करना है, इसके अतिरिक्त इच पी वी वैक्सीन नेशन में 30जून 2026 तक 9000 का लक्ष्य पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
