यूट्यूब चैनल सरकार-जनता के बीच संवाद का एक सशक्त सेतु : सूचना निदेशक

सूचना विभाग में डिजिटल संचार को बढ़ावा, यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’का शुभारंभ

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बोले विशाल सिंह, मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया जनसंचार का सबसे प्रभावी माध्यम

लखनऊ। प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा डिजिटल संचार को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चौनल सूचना प्रवाह का शुभारंभ बुधवार को लोक भवन, लखनऊ में किया गया। चैनल का शुभारंभ सूचना निदेशक विशाल सिंह एवं अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर निमार्ता फिल्म अभय कुमार श्रीवास्तव, फिल्म निर्माण प्रबंधक संदीप पांडेय सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सूचना प्रवाह उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का आधिकारिक डिजिटल मंच है, जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, महत्वपूर्ण निर्णयों, उपलब्धियों, जनहितकारी कार्यक्रमों तथा शासन की विभिन्न पहलों से संबंधित प्रमाणिक, तथ्यपरक एवं त्वरित जानकारी आमजन तक पहुंचायी जाएगी। 

सिसैया की टीम ने जीता गौरिया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल। ये खबर भी पढ़े : सिसैया की टीम ने जीता गौरिया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल।

इसके साथ ही विभाग द्वारा निर्मित वृत्तचित्र, विशेष रिपोर्ट, प्रेरणादायी वीडियो, सरकारी अभियानों तथा महत्वपूर्ण आयोजनों का भी नियमित प्रसारण इस मंच पर किया जाएगा। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया जनसंचार का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। ऐसे में यूट्यूब चैनल सरकार और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त सेतु सिद्ध होगा। 

प्रतापगढ़ में विधायक के खिलाफ साइबर थाने में FIR दर्ज   ये खबर भी पढ़े : प्रतापगढ़ में विधायक के खिलाफ साइबर थाने में FIR दर्ज

अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि विभाग समय के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए जनसंचार के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सूचना प्रवाह के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा शासन की उपलब्धियों को अधिक व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे नागरिकों को सरकारी योजनाओं की सही और समयबद्ध जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

 सेवानिवृत्ति में गलती: एक साल पहले रिटायर हुईं शिक्षिका, बाद में सामने आया नियमों का सच ये खबर भी पढ़े :  सेवानिवृत्ति में गलती: एक साल पहले रिटायर हुईं शिक्षिका, बाद में सामने आया नियमों का सच

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस

एलडीए ने सिंचाई विभाग की जमीन बताकर अवैध घोषित किया
उत्तर प्रदेश 
डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस

तटरक्षक बल की बढ़ी ताकत, समुद्री बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल

नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक की क्षमताओं को मजबूत करने और 'आत्मनिर्भर भारत' के राष्ट्रीय विजन को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार...
राष्ट्रीय 
तटरक्षक बल की बढ़ी ताकत, समुद्री बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल

विश्व मरुस्थल एवं सूखा निवारण दिवस पर वाटरशेड विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रतापगढ़। भूमि संरक्षण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि विश्व मरुस्थल एवं सूखा निवारण दिवस के अवसर पर वाटरशेड विकास...
विश्व मरुस्थल एवं सूखा निवारण दिवस पर वाटरशेड विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश