कुसुम स्मेल्टर्स प्लांट में गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आने से तीन मजदूर झुलसे, उपचार जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुंगेली। सरगांव क्षेत्र के रामबोड़ स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्लांट में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे नियमित मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुए हादसे में तीन कर्मचारी आंशिक रूप से झुलस गए। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य एवं स्थिर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुसुम स्मेल्टर्स प्लांट में कीलन डिस्चार्ज गेट के जाम हो जाने के कारण उसका मेंटेनेंस किया जा रहा था। इसी दौरान गेट अचानक खुल गया, जिससे भीतर मौजूद गर्म स्पंज आयरन की तीव्र गति बाहर निकला, जिसकी चपेट में वहां कार्यरत कर्मचारी आ गए।

घायलों की पहचान अमित कुमार निवासी जिला औरंगाबाद, बिहार, योगेश मीणा निवासी जिला होशंगाबाद, मध्य प्रदेश और अमरेश दत्ता निवासी जिला बालेश्वर, ओडिशा के रूप में हुई है।

हादसे के तुरंत बाद प्लांट प्रबंधन ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से अमित कुमार को बेहतर उपचार के लिए कालड़ा अस्पताल, रायपुर रेफर किया गया है।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग से सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत एवं उपचार व्यवस्था का जायजा लिया तथा अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

रायगढ़: स्टील प्लांट से लाखों की चोरी का हुआ खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : रायगढ़: स्टील प्लांट से लाखों की चोरी का हुआ खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

जिला प्रशासन के अनुसार घायलों के उपचार एवं आवश्यक सहायता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है।

450 करोड़ की कार्ययोजना को डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में मिली मंजूरी ये खबर भी पढ़े : 450 करोड़ की कार्ययोजना को डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में मिली मंजूरी

गरियाबंद को 600 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ये खबर भी पढ़े : गरियाबंद को 600 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ed94e06e2824455602ccace3263da8ed_526659077

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गैगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
गैगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर,     पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के *प्रथम...