सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप खारिज, नहीं मिला कोई सबूत: एसपी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान संघमित्रा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक कर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों को नकल के पुर्जे उपलब्ध कराने संबंधी कुछ कथित न्यूज चैनलों में प्रसारित खबरों का पुलिस प्रशासन ने खंडन किया है।

पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही उनके नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम तत्काल परीक्षा केंद्र पहुंची। वहां अभ्यर्थियों से बातचीत की गई तथा केंद्राधीक्षक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट से पूरे मामले की जानकारी ली गई।

एसपी ने बताया कि केंद्राधीक्षक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने उक्त समाचार को पूरी तरह भ्रामक, निराधार एवं तथ्यहीन बताया। इसके बाद परीक्षा समाप्ति के उपरांत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष एवं तकनीकी शाखा प्रभारी की संयुक्त टीम गठित कर परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया, जिससे यह साबित हो सके कि बायोमेट्रिक कर्मियों द्वारा किसी परीक्षार्थी को नकल सामग्री उपलब्ध कराई गई हो। जांच में आरोप पूरी तरह असत्य पाए गए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि कुछ कथित न्यूज चैनलों द्वारा प्रसारित खबरें पूर्णतः निराधार, भ्रामक एवं तथ्यहीन हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपुष्ट एवं भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें तथा किसी भी सूचना की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से करें।

'मन की बात' जनभागीदारी का सशक्त माध्यम, विकसित भारत के संकल्प को मिल रही नई ऊर्जा : नितिन नवीन ये खबर भी पढ़े : 'मन की बात' जनभागीदारी का सशक्त माध्यम, विकसित भारत के संकल्प को मिल रही नई ऊर्जा : नितिन नवीन

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बरेली-बदायूं सीमा से...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद फिर हाई कोर्ट पहुंचे सुमित राय

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद के करीबी सहयोगी सुमित राय ने एक बार फिर कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है।...
पश्चिम बंगाल 
सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद फिर हाई कोर्ट पहुंचे सुमित राय

रेत कारोबार पर भाजपा में खुली कलह, पुलिस ने जब्त किए दो डंपर

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी स्थित महानंदा बैराज इलाके में रेत खनन के काम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
पश्चिम बंगाल 
रेत कारोबार पर भाजपा में खुली कलह, पुलिस ने जब्त किए दो डंपर

रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से...
उत्तर प्रदेश 
रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव...
उत्तर प्रदेश 
आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश

डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बरेली-बदायूं सीमा से...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से...
उत्तर प्रदेश 
रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव...
उत्तर प्रदेश 
आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा पुलिस के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए महामाया फ्लाईओवर के नीचे...
उत्तर प्रदेश 
खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर