'छात्रों की गूंज' अभियान से राहुल गांधी ने छात्रों से मांगे अहम सुझाव

ऑनलाइन अभियान से जुड़कर छात्र साझा करेंगे सुझाव, सरकार तक पहुंचेगी आवाज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार को 'छात्रों की गूंज' नाम से नया अभियान शुरू किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने देशभर के छात्रों से इस पहल का हिस्सा बनने और शिक्षा व रोजगार से जुड़े अपने सुझाव साझा करने की अपील की।

राहुल गांधी ने कहा कि यह अभियान उन लाखों छात्रों की आवाज बनने का प्रयास है, जिन्होंने पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली, बढ़ती फीस और रोजगार जैसी समस्याओं का सामना किया है। उन्होंने कहा कि कई परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए जीवनभर की जमा-पूंजी खर्च कर देते हैं, लेकिन व्यवस्था की खामियों के कारण छात्रों के सपने अधूरे रह जाते हैं।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पदक विजेताओं को बधाई ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पदक विजेताओं को बधाई

उन्होंने बताया कि 'छात्रों की गूंज' केवल एक अभियान नहीं, बल्कि छात्रों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम है। इसके जरिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा सम्मानजनक रोजगार की मांग को मजबूती मिलेगी। राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से अपील की कि वे अभियान के आधिकारिक लिंक पर जाकर अपना नाम दर्ज करें, अपने सुझाव साझा करें और ऑनलाइन नयाचिका पर हस्ताक्षर करें। उनके अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया में महज 30 सेकंड का समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि हर एक हस्ताक्षर छात्रों की इस लड़ाई को और मजबूत बनाएगा। जितने अधिक छात्र इस अभियान से जुड़ेंगे, उनकी आवाज उतनी ही प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचेगी। राहुल गांधी ने युवाओं से बड़ी संख्या में इस पहल से जुड़ने और शिक्षा तथा रोजगार से जुड़े अपने मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। सोशल मीडिया पर इस अभियान को #छात्रों_की_गूंज हैशटैग के साथ प्रचारित किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सारण में राशन कार्ड बनवाने को उमड़ी भीड़, लक्ष्य से अधिक आवेदन

राशन कार्ड निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीमए  सारण। जिले में राशन कार्ड निर्माण के लिए विशेष अभियान पूरी...
बिहार 
सारण में राशन कार्ड बनवाने को उमड़ी भीड़, लक्ष्य से अधिक आवेदन

मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

मां-बेटी की मौत, पति गंभीर घायल बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-रूपईडीहा मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण...
उत्तर प्रदेश 
मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में डीजे के आने से हुआ हादसा सीतापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में सावन मास...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

बांकीपुर उपचुनाव के आठवें राउंड में प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी

मतगणना अभी जारी निर्वाचन आयोग की निगरानी में मतगणना पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की...
बिहार 
बांकीपुर उपचुनाव के आठवें राउंड में प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी

केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन पर सभी खिलाड़ियों को...
राष्ट्रीय 
केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश

मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

मां-बेटी की मौत, पति गंभीर घायल बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-रूपईडीहा मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण...
उत्तर प्रदेश 
मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में डीजे के आने से हुआ हादसा सीतापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में सावन मास...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

गोरखपुर। मानक से कम वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सोमवार सुबह से गोरखपुर की सिटी बस सेवा पूरी...
उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

सरकार के उजाले के दावों पर बिजली संकट का अंधेरा भारी, दो महीने से नहीं बदला बिजली का पोल

जैतीपुर/शाहजहांपुर। विकासखंड जैतीपुर के ग्राम रामपुर में बिजली संकट से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार,...
उत्तर प्रदेश 
सरकार के उजाले के दावों पर बिजली संकट का अंधेरा भारी, दो महीने से नहीं बदला बिजली का पोल