ग्राम पंचायत कार्यों में अब कंसल्टिंग इंजीनियर को प्राथमिकता,डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश।

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,18 जून(तरुणमित्र)। जिलाधिकारी लखीमपुर-खीरी अंजनी कुमार सिंह ने ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज विभाग से कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्राक्कलन (Estimate) एवं एम.बी. (मेजरमेंट बुक) संबंधी कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। यह आदेश उत्तर प्रदेश शासन के पंचायतीराज विभाग के 24 मई 2026 के शासनादेश के क्रम में जारी किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ग्राम पंचायतों में होने वाले समस्त कार्यों का प्राक्कलन एवं एम.बी. का कार्य प्राथमिकता के आधार पर संबंधित ग्राम पंचायत हेतु नामित इम्पैनल्ड आर्किटेक्ट अथवा कंसल्टिंग इंजीनियर से ही कराया जाएगा। साथ ही इनके भुगतान को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन ये खबर भी पढ़े :  चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

शासनादेश के अनुसार ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अवर अभियंताओं की कमी को देखते हुए उनके माध्यम से अन्य विभागों, संस्थाओं अथवा स्थानीय निकायों के कार्य न लेने का निर्देश पहले ही जारी किया जा चुका है। ऐसे में ग्राम पंचायतों के तकनीकी कार्यों के लिए कंसल्टिंग इंजीनियरों की भूमिका को प्राथमिकता दी गई है।

कैबिनेट मंत्री एवं जनपद रामपुर के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने ग्राम चौपाल में किया प्रतिभाग ये खबर भी पढ़े : कैबिनेट मंत्री एवं जनपद रामपुर के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने ग्राम चौपाल में किया प्रतिभाग

डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ग्राम पंचायत में बिना उनके अनुमोदन के अन्य विभाग के अवर अभियंता से प्राक्कलन अथवा एम.बी. का कार्य कराए जाने का मामला सामने आता है,तो संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई तथा प्रधान/प्रशासक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रेस वार्ता में बोले अखिलेश, 1090 महिला सुरक्षा सेवा को भाजपा ने किया निष्क्रिय  ये खबर भी पढ़े : प्रेस वार्ता में बोले अखिलेश, 1090 महिला सुरक्षा सेवा को भाजपा ने किया निष्क्रिय 

इस आदेश की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव पंचायतीराज,निदेशक पंचायतीराज,मुख्य विकास अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत), कंसल्टिंग इंजीनियरों तथा ग्राम पंचायत सचिवों को आवश्यक कार्रवाई एवं अनुपालन हेतु भेजी गई है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

प्रेस वार्ता में बोले अखिलेश, 1090 महिला सुरक्षा सेवा को भाजपा ने किया निष्क्रिय 

लखनऊ। गुरुवार अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा है कि महिला...
उत्तर प्रदेश 
प्रेस वार्ता में बोले अखिलेश, 1090 महिला सुरक्षा सेवा को भाजपा ने किया निष्क्रिय 

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर कई पर गिरी गाज

अंबेडकरनगर।18 जून 2026 को जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में जिला...
उत्तर प्रदेश 
जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर कई पर गिरी गाज

बदायूं नगर पालिका में बाबू निलंबित, तथ्यों को छिपाकर नोटिस जारी करने का आरोप

बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं के बाबू नारायण दत्त शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नगर...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं नगर पालिका में बाबू निलंबित, तथ्यों को छिपाकर नोटिस जारी करने का आरोप

संविदा कर्मियों की समस्याओं का हो समाधान, मानवीय एवं सुरक्षित कार्य करे सुनिश्चित : समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने बिजली निगमों में कार्यरत संविदा कर्मियों की लगातार बिगड़ती कार्य परिस्थितियों...