सीए फाइनल मई 2026 का रिजल्ट जारी, पटियाला के नूर सिंगला बने ऑल इंडिया टॉपर
नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने गुरुवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल मई, 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आईसीएआई ने टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इस बार पटियाला के नूर सिंगला ने 499 अंक (83.17 फीसदी) हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।
आईसीएआई ने सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया। साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। इस बार पटियाला के नूर सिंगला ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया, उन्हें 499 अंक मिले हैं, जबकि उनका फीसदी 83.17 रहा। हावड़ा के रितिज सराफ ने 475 अंकों यानी 79.17 फीसदी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है.
जबकि डोंबिवली के सोहन अनिल मांजरेकर 473 अंकों यानी 78.83 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इन तीनों छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया टॉप-3 में अपनी जगह बनाई है।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सीए फाइनल परीक्षा पास करने के बाद 7,931 उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट बने है। ग्रुप I के 54,606 उम्मीदवारों में से 6,555 पास हुए।
ग्रुप II का परिणाम 20.49 फीसदी रहा और 42,573 उम्मीदवारों में से 8,725 पास हुए। दोनों ग्रुप का परिणाम 14.07 फीसदी रहा है, जिसमें 23,776 उम्मीदवारों में से 3,345 पास हुए हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
