पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी त्योहार मोहर्रम की तैयारियों को लेकर गांव-गांव पहुंच रही पुलिस

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा* के निर्देशन में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु थाना महुली पुलिस द्वारा व्यापक जनसंपर्क एवं सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र के समस्त चौकी एवं हल्का क्षेत्रों में पुलिस टीम गांव-गांव पहुंचकर ताजियादारों, आयोजन समितियों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रही है।

बैठकों के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा मोहर्रम पर्व की परंपराओं का सम्मान करते हुए सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने की अपील की जा रही है। साथ ही जुलूसों के दौरान शांति, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया जा रहा है।

29 अगस्त को होगी हॉकी प्रतियोगिता ये खबर भी पढ़े : 29 अगस्त को होगी हॉकी प्रतियोगिता

*इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा ताजियादारों के साथ प्रस्तावित जुलूस मार्गों का स्थलीय निरीक्षण एवं पैदल भ्रमण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मार्ग में पड़ने वाले विद्युत तारों, संकरे रास्तों, अवरोधों तथा अन्य संभावित जोखिम वाले स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।*

ताजियादारों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि कंधे पर उठाकर ले जाए जाने वाले ताजियों की ऊंचाई 10 फीट के अंदर ही रखें, जिससे मार्ग में पड़ने वाले विद्युत तारों से सुरक्षित दूरी बनी रहे तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न हो। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि सुरक्षा मानकों का पालन करना प्रत्येक आयोजक एवं प्रतिभागी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठकों में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया।

थाना महुली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त, संवेदनशील स्थलों की निगरानी तथा त्वरित सहायता की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

*जनपद पुलिस की अपील-*

"मोहर्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अनुशासन, त्याग, धैर्य एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व है। आइए, हम सभी मिलकर सुरक्षा, शांति और भाईचारे के साथ इस पर्व को संपन्न कर जनपद में सौहार्द की मिसाल प्रस्तुत करें।"

*किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना हेतु तत्काल स्थानीय पुलिस, डायल-112 अथवा संबंधित चौकी/थाना पुलिस से संपर्क करें।*

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी...
राष्ट्रीय  राज्य 
अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सिलीगुड़ी में SSB परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे अमित शाह, जवानों से करेंगे संवाद

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को सिलीगुड़ी में...
राष्ट्रीय  राज्य 
सिलीगुड़ी में SSB परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे अमित शाह, जवानों से करेंगे संवाद

इस्राइल का दावा: सीरिया में तुर्किये ने हद की पार

अमेरिका में इस्राइल के राजदूत येचिएल लेइटर ने कहा है कि इस्राइल को स्पष्ट खुफिया जानकारी मिली थी कि तुर्किये...
अंतर्राष्ट्रीय 
इस्राइल का दावा: सीरिया में तुर्किये ने हद की पार

मुंबई के कुर्ला में रेलवे की लाइन और घर पर गिरी क्रेन, 11 लोग घायल

मुंबई। मुंबई के कुर्ला में शुक्रवार की सुबह हादसा हो गया। क्रेन की मदद से एक पोकलेन मशीन को इमारत...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
मुंबई के कुर्ला में रेलवे की लाइन और घर पर गिरी क्रेन, 11 लोग घायल

उत्तर प्रदेश

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गुडंबा थाना पुलिस और डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, कारतूस बरामद

लखनऊ। बिजनौर थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध तमंचा लेकर घूम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, कारतूस बरामद

लखनऊ पुलिस के 68 रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशील संवाद का प्रशिक्षण

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की Specialized Training शाखा की ओर से वर्ष 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षियों के लिए पीड़ितों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस के 68 रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशील संवाद का प्रशिक्षण