टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से मुक्त किया जाय- डॉ. अरविन्द कुमार निषाद

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर जिलाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार निषाद के नेतृत्व में पदाधिकारियों और शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता के सवाल को लेकर उप जिलाधिकारी बस्ती सदर के माध्यम से प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।ज्ञापन सौंपने के बाद जिलाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार निषाद ने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से मुक्त किया जाना आवश्यक है। केन्द्र और राज्य सरकार शीघ्र प्रभावी पहल करे। कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर बाद में निर्मित पात्रता मानदण्डों को लागू करना प्राकृतिक न्याय, समानता तथा विविध निश्चिता के विपरीत है ऐसे में सरकार से हमारी मांग है कि टेट अनिवार्यता को वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त अध्यापकों को े मुक्त किया जाए साथ उनकी सेवा वरिष्ठता पदोन्नति एवं अन्य सेवा लाभों को पूर्ण संरक्षण प्रदान किया जाये।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि टेट लागू करना शिक्षकों के साथ असमानता के व्यवहार को प्रदर्शित करता है। कोषाध्यक्ष विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की गरिमा के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा। महामंत्री अटल बिहारी गौड ने कहा कि टेट परीक्षा जब जुलाई 2011 से लागू हुई तो उसके पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर लागू करने शिक्षकों की सेवा हितों एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रविष्टि डालने वाला है।  जिला मंत्री डा० दुर्गा प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षकों के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
वरिष्ठ शिक्षक नेता प्राथमिक शिक्षक संघ उदय शंकर शुक्ल, अभय सिंह यादव, सूर्य प्रकाश शुक्ल, पाटेश्वरी निषाद, मारूफ खान मंगेश राजभर रवि सिंह, आदित्य लिए वरिष्ठ शिक्षक नेता जूनियर शिक्षक संघ अजय पाल, प्रदीप जायसवाल, इजहारूल अन्सारी, मनीष मिश्रा, उमेश जी मौर्या, शिवाजी पाण्डेय, प्रोटान के वरिष्ठ शिक्षक नेता आत्मा प्रसाद, दिनेश चौधरी, अनिल कुमार, सत्य प्रकाश, सत्येन्द्र सहाय आदि ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अभियान को अपना समर्थन दिया।
ज्ञापन देने वालों में राज कुमार प्रजापति, पंकज गिरी, अमरेन्द्र चौधरी, राम केवल वर्मा, दीपक पाण्डेय, हरि प्रसाद मिश्रा, इरसाद खान, राहुल द्विवेदी, गिरजेश उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

48 करोड़ रुपये के गबन का आरोप, सोना पाप्पू गिरोह से जुड़े मामले में ईडी की चार्जशीट दाखिल

कोलकाता। जमीन कब्जा मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुख्यात अपराधी सोना पप्पू के करीबी कारोबारी जय...
पश्चिम बंगाल 
48 करोड़ रुपये के गबन का आरोप, सोना पाप्पू गिरोह से जुड़े मामले में ईडी की चार्जशीट दाखिल

उत्तर बंगाल में बारिश का कहर, पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी...

सिलीगुड़ी/दार्जिलिंग। उत्तर बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हालात गंभीर बने हुए है। पहाड़ी और तराई इलाकों...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
उत्तर बंगाल में बारिश का कहर, पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी...

मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मऊ। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार काे जनपद मऊ को तीन महत्वपूर्ण रेल सुविधाओं की सौगात दी है। दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

देवदूत सेवार्थ संस्थान द्वारा हवन-पूजन का आयोजन

फिरोजाबाद, देवदूत सेवार्थ संस्थान द्वारा रामलीला मैदान स्थित सिल्लोड़ी सरकार की बगीची पर भारत देश के कल्याणम एवं उत्थान के...
देवदूत सेवार्थ संस्थान द्वारा हवन-पूजन का आयोजन

उत्तर प्रदेश

मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मऊ। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार काे जनपद मऊ को तीन महत्वपूर्ण रेल सुविधाओं की सौगात दी है। दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मंत्री के सामने मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक

फर्रुखाबाद। मधुबन रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य अचानक मंच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मंत्री के सामने मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक