बस्ती में बांस से पीटकर बुजुर्ग की हत्या ,पुलिस जांच में जुटी
बस्ती। जनपद के थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में बुधवार दोपहर 65 वर्षीय मोहम्मद समी की बांस से पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि भोजन के बाद साइकिल से घर जाते समय गांव के गेट के पास राजकुमार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी कलवारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी समेत कई थानों की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। तहरीर लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
