जियो प्लेटफॉर्म्स लाएगा आईपीओ, मुकेश अंबानी ने बताया रिलायंस के लिए बड़ा वैल्यू क्रिएशन अवसर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की डिजिटल सेवा इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स शुक्रवार को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कंपनी की 49वीं वार्षिक आम बैठक में यह जानकारी दी। मुकेश डी. अंबानी ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स के निदेशक मंडल ने आईपीओ लाने के दस्तावेज को आज मंजूरी दे दी। इसे आज ही सेबी के समक्ष दाखिल किया जाएगा।

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ इस साल आरआईएल के लिए वैल्यू बनाने की दिशा में सबसे अहम पड़ाव है। इससे रिलायंस के शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ी वैल्यू बनने की उम्मीद है। इसके साथ ही नए निवेशकों को निवेश का एक आकर्षक मौका भी मिलेगा।

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो की प्रस्तावित लिस्टिंग दुनिया को दिखाएगी कि भारत ग्लोबल स्तर, ग्लोबल क्षमता और ग्लोबल वैल्यू वाली टेक्नोलॉजी कंपनियां बना सकता है।

कंपनी ने बीएसई और एनएसई को दी सूचना में भी कहा है कि यह आईपीओ आवश्यक नियामकीय मंजूरियों के अधीन रहेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) की 66.43 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि शेष 33.57 फीसदी में से मेटा और गूगल की संयुक्त हिस्सेदारी 17.71 फीसदी है।

ग्लोबल बाजार में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में गिरावट, निवेशकों में बढ़ी चिंता ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल बाजार में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में गिरावट, निवेशकों में बढ़ी चिंता

विश्लेषकों का अनुमान है कि जियो का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम हो सकता है, जिसका संभावित मूल्यांकन 130–180 अरब यूएस डॉलर के बीच आंका जा रहा है।

सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट ये खबर भी पढ़े : सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी सीमित बढ़त में कारोबार ये खबर भी पढ़े : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी सीमित बढ़त में कारोबार

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गैगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
गैगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर,     पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के *प्रथम...