शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी सीमित बढ़त में कारोबार
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद लिवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में कमजोरी आने लगी।
हालांकि खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी करते रहे, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इन दोनों सूचकांकों की बढ़त लगातार घटती चली गई।
राहत की बात यही रही कि ये दोनों सूचकांक पहले घंटे के कारोबार में लगातार हरे निशान में ही बने रहे। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.15 प्रतिशत और निफ्टी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।
शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से जियो फाइनेंशियल, ट्रेंट लिमिटेड, इंटरग्लोब एवियशन, आईसीआईसीआई बैंक और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर 1.96 प्रतिशत से लेकर 1.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
ये खबर भी पढ़े : इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल बाजार तेज, बेंगलुरु में आज पेट्रोल 110 और डीजल 98 के पारदूसरी ओर, टाइटन कंपनी, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, कोल इंडिया और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 1.63 प्रतिशत से लेकर 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,759 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,131 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 628 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।
दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 511.15 अंक की मजबूती के साथ 74,035.41 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आने लगी।
हालांकि खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश करते रहे, इसके बावजूद बिकवाली के दबाव के कारण इस सूचकांक की बढ़त घटती गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 108.58 अंक की तेजी के साथ 73,632.84 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 136.05 अंक उछल कर 23,259.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आने लगी।
कारोबार के दौरान बीच-बीच में खरीदार लिवाली का जोर बनाने की कोशिश करते रहे। इसके बावजूद इस सूचकांक की स्थिति में सुधार नहीं हो सका। राहत की बात यही रही कि बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद यह सूचकांक पहले घंटे के कारोबार में लगातार हरे निशान में ही बना रहा।
बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 42.10 अंक की तेजी के साथ 23,165.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 719.08 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,524.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 243.70 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,123 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।'
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
