सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट
सोने और चांदी :सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेज  गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों दबाव में कारोबार करते नजर आए। खास बात यह है कि चांदी की कीमत में एक ही दिन में ₹6,000 से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, जबकि सोना भी करीब ₹2,000 तक सस्ता हो गया। ऐसे में निवेश के रूप में सोना खरीदने वालों के लिए यह अच्छी खबर मानी जा रही है।

MCX पर सोना-चांदी के दाम लुढ़के
सोमवार सुबह MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव करीब ₹1.54 लाख के आसपास पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले लगभग ₹2,000 कम है। वहीं चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली और इसका भाव ₹2.41 लाख प्रति किलो के करीब पहुंच गया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और निवेशकों की बदली रणनीति का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली से दबाव बढ़ा ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली से दबाव बढ़ा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड 4,321 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है। इससे पहले भी सोने में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी और कीमतें कई सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी कमजोरी देखने को मिली, जिससे निवेशकों का भरोसा फिलहाल कमजोर पड़ा है।

क्यों गिर रहे हैं सोने और चांदी के दाम?
1. मजबूत अमेरिकी रोजगार आंकड़े: अमेरिका से आए बेहतर रोजगार आंकड़ों ने बाजार की धारणा बदल दी है। इससे उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है। ऊंची ब्याज दरें सोने जैसी गैर-ब्याज देने वाली संपत्तियों की मांग को कम कर देती हैं।

2. निवेशकों का बदला रुख: बढ़ती ब्याज दरों की आशंका के चलते निवेशक फिलहाल सुरक्षित निवेश विकल्पों की बजाय अन्य एसेट क्लास की ओर रुख कर रहे हैं। इसका असर सोना-चांदी की कीमतों पर पड़ा है।

3. तेल की कीमतों से बढ़ी चिंता: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका है, जिसके चलते दुनिया के कई केंद्रीय बैंक सख्त मौद्रिक नीति अपना सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न।

   जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज जिलाधिकारी कार्यालय में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने...
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न।

मुआवजे के विवाद में उलझी सड़क, विकास की राह में बाधा: अंकित कुमारी

सीतामढ़ी, बिहार।    गांव तक सड़क पहुंचना केवल विकास की एक परियोजना नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षित आवागमन अंकित...
विचार मित्र 
मुआवजे के विवाद में उलझी सड़क, विकास की राह में बाधा: अंकित कुमारी

हृदय उपचार में नई क्रांति, भारत ने रचा इतिहास - महेन्द्र तिवारी

भारत ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसने न केवल देश का गौरव बढ़ाया...
विचार मित्र 
हृदय उपचार में नई क्रांति, भारत ने रचा इतिहास - महेन्द्र तिवारी

उत्तर प्रदेश

सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

मोहनलालगंज, लखनऊ। शासन ने जमीन की खरीद-फरोख्त में खरीददारों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते...
उत्तर प्रदेश 
सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

बुजुर्ग मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू व पोते पर गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर...
उत्तर प्रदेश 
रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा

उन्नाव। करीब 26 वर्ष पहले विक्रय की जा चुकी भूमि की कथित तौर पर दोबारा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा