ज्वार से बनाएं इंस्टेंट जाली वाला क्रंची डोसा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

ज्वार डोसा : आपने चावल का डोसा तो खूब खाया है लेकिन क्या आपने ज्वार का डोसा खाया है। यह स्वाद में बेहद कुरकुरा लगता है। नारियल की चटनी के साथ खाने में आपको गजब का टेस्ट मिलेगा। अगर आपको एकदम जाली वाला पतला डोसा पसंद है तो उसे भी बना सकते हैं। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी

ज्वार का डोसा बनाने के लिए सामग्री:
ज्वार का आटा एक कप, उपमा रवा चार बड़े चम्मच, चावल का आटा चार बड़े चम्मच, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च आधा छोटा चम्मच, हरी मिर्च 2, जीरा आधा छोटा चम्मच, पानी तीन कप

रवा ढोकला  का स्वाद बेहद लाजवाब  ये खबर भी पढ़े : रवा ढोकला  का स्वाद बेहद लाजवाब 

कैसे बनाएं ज्वार का डोसा?
ज्वार डोसा का बैटर बनाने के लिए, एक बड़े बाउल में ज्वार का आटा, रवा, चावल का आटा, नमक, काली मिर्च, कटी हुई हरी मिर्च, कटे हुए करी पत्ते और जीरा डालें। सबको आपस में अच्छी तरह मिलाएँ। ज्वार में ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए रवा और चावल का आटा इसे बनावट और कुरकुरापन देते हैं। 

क्या आपने खाई है लखनऊ की मशहूर किमामी सेवइयां? ये खबर भी पढ़े : क्या आपने खाई है लखनऊ की मशहूर किमामी सेवइयां?

अब इसमें 2 कप पानी डालें और फेंटें ताकि बिना गांठ वाला बैटर बन जाए। पतला और आसानी से फैलने वाला बैटर बनाने के लिए 1 कप और पानी डालें। ढककर बैटर को 10 मिनट के लिए अलग रख दें।

शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट है मसाला मैकरोनी ये खबर भी पढ़े : शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट है मसाला मैकरोनी

डोसा पकाने के लिए, नॉन-स्टिक पैन को तेज़ आँच पर बहुत गर्म करें। ज्वार का डोसा बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि पैन नॉन-स्टिक ही होना चाहिए नॉर्मल पैन पर डोसा चिप जाएगा।

जब पैन गर्म हो जाए, तो बैटर को किनारों से शुरू करते हुए गोल-गोल घुमाते हुए डालें। बैटर अपने आप फैल जाएगा और जाली जैसा पैटर्न बन जाएगा। इस डोसे के लिए पैन का बहुत गर्म होना ज़रूरी है।

डोसे को तेज़ आंच पर 1-2 मिनट तक पकाएं, फिर आंच धीमी कर दें। किनारों पर थोड़ा सा घी डालें और 5-6 मिनट तक या जाली के छेद और किनारे सुनहरे और कुरकुरे होने तक पकाएं।

डोसे को पैन से निकालें और हरी नारियल की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें। 

ज्वार का डोसा खाने के फायदे 
ज्वार का डोसा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह ग्लूटेन फ्री होने के अलावा फाइबर, प्रोटीन और मिनिल्स का एक बेहतरीन सोर्स है। नाश्ते में ज्वार का डोसा खाने से आपकी पाचन क्षमता बेहतर होती है, ब्लड शुगर कंट्रोल होता है साथ ही यह वेट लॉस में भी फायदेमंद है

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 22 से 25 जून तक मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे।...
राष्ट्रीय  राज्य 
मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री

ब्रिटेन में राजनीतिक संकट गहराया, प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के इस्तीफे की अटकलें तेज

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लेबर पार्टी...
अंतर्राष्ट्रीय 
 ब्रिटेन में राजनीतिक संकट गहराया, प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के इस्तीफे की अटकलें तेज

फीफा विश्व कप 2026 : 10 खिलाड़ियों के साथ ईरान ने बेल्जियम को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

लॉस एंजिलिस।फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जी मुकाबले में रविवार को बेल्जियम को ईरान के खिलाफ निराशा हाथ लगी। पूरे...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : 10 खिलाड़ियों के साथ ईरान ने बेल्जियम को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी और भतीजे की हत्या , पुलिस हिरासत में आरोपित

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात छोटे भाई ने सोते समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी और भतीजे की हत्या , पुलिस हिरासत में आरोपित

अमेरिका हथियारों का भंडार बढ़ाएगा, ट्रंप ने डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट लागू किया

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के हथियारों और सैन्य उपकरणों के भंडार को मजबूत करने के लिए डिफेंस...
अंतर्राष्ट्रीय 
 अमेरिका हथियारों का भंडार बढ़ाएगा, ट्रंप ने डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट लागू किया

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी और भतीजे की हत्या , पुलिस हिरासत में आरोपित

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात छोटे भाई ने सोते समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी और भतीजे की हत्या , पुलिस हिरासत में आरोपित

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस ने जमीन बिक्री के नाम पर फर्जी साइट प्लान और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कई लोगों...
उत्तर प्रदेश 
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस ने जनता के सहयोग और तत्परता से घर में घुसकर चोरी करने वाली एक शातिर महिला...
उत्तर प्रदेश 
कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद