राजस्थान में बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जबकि शुक्रवार देर रात तेज आंधी और बूंदाबांदी ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई।मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 23 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश में शुक्रवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और चूरू सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। श्रीगंगानगर और चूरू के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ओलों के कारण कई स्थानों पर तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

जयपुर में आरएआई फाउंडेशन का भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 34 देशों के राजदूत शामिल ये खबर भी पढ़े : जयपुर में आरएआई फाउंडेशन का भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 34 देशों के राजदूत शामिल

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में उमस भरा मौसम बना रहा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिला।

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आठ जून से पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी ये खबर भी पढ़े : बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आठ जून से पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान जैसलमेर में 44.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा फलोदी में 43.8, फतेहपुर में 43, बाड़मेर में 42.7, बीकानेर में 42.4 और चूरू में 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

जयपुर में स्वनिधि योजना समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश ये खबर भी पढ़े : जयपुर में स्वनिधि योजना समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

श्रीगंगानगर में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई क्षेत्रों में ओले गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। चूरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई। वहीं हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, बूंदी और बारां जिलों में देर शाम बादल छाने के साथ हल्की बारिश हुई। जयपुर में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई, जबकि शुक्रवार रात चली आंधी और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आ गई।

सीकर में रातभर हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। चित्तौड़गढ़ में दिनभर हवाएं चलने से गर्मी का असर कम रहा और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज आ गई।

मौसम विभाग ने आगामी कुछ घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी

अंबेडकरनगर।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 तथा जिलाधिकारी  द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2...
उत्तर प्रदेश 
मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

अम्बेडकर नगर।आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत लोहिया भवन में जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल

जौनपुर। जिला जौनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति...
उत्तर प्रदेश 
सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल

प्रयागराज में सुबह टहलते वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कर्नलगंज थाना क्षेत्र के लल्ला चुंगी के समीप शनिवार सुबह टहलने निकले...