छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के आठ गुप्त डंप बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बीजापुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने एक बड़े नक्सल विरोधी अभियान में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ नक्सलियों के 8 डंप बरामद किए हैं।

गरियाबंद जिले के दंडईपानी के जंगलों में भी पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद कर प्रेशर आईईडी और कुकर आईईडी को डिफ्यूज किया गया है।

सुरक्षा बलों ने आज इन 8 गुप्त डंप को खोजने और गरियाबंद में भारी विस्फोटक को निष्क्रिय करने की सफलता हासिल की है। कमांडेंट आनंद कुमार ने बताया है कि द्वितीय कमान अधिकारी कुमार नीरज की देखरेख में संयुक्त टीम का गठन किया गया।

बैलगाड़ी में निकलेगी विधायक जी की बारात, न दहेज, न गाड़ियों का काफिला ये खबर भी पढ़े : बैलगाड़ी में निकलेगी विधायक जी की बारात, न दहेज, न गाड़ियों का काफिला

इस टीम में बी/199 कंपनी और यंग प्लाटून का नेतृत्व कंपनी कमांडर राजीव कुमार ने किया, जबकि एफ/199 कंपनी का नेतृत्व निरीक्षक केबी. पांडा ने किया ।

संयुक्त टीम ने पीडिया और कुप्पागुडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एड्री, हर्रा और मदुमपारा गांवों के घने जंगलों में सघन तलाशी ली। अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा भविष्य में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से छिपाकर रखे गए कुल 8 डंप बरामद किए हैं ।

आठ डंपों से बैरेल ग्रेनेड लांचर राइफलें, .303 राइफल, एयर गन राउंड, 21 आईईडी, कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित कुल 58 प्रकार की सामग्रियां जब्त की गईं।

 सर्व गुजराती समाज ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी काे जन्मदिवस भेंट किया 51,001 रुपये का योगदान ये खबर भी पढ़े :  सर्व गुजराती समाज ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी काे जन्मदिवस भेंट किया 51,001 रुपये का योगदान

इसके अलावा नक्सलियों के उपयोग में आने वाले कपड़े सहित कुल 58 प्रकार की सामग्री जब्त की गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने की 199 वाहिनी ने स्पष्ट किया है कि वह क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी आसूचना आधारित अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।

इसी प्रकार गरियाबंद जिले में जारी नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सीआरपीएफ और पुलिस जवानों ने दंडईपानी और गोबरा क्षेत्र के जंगल में 4 किलो का प्रेशर आईईडी, कुकर बम और चाइना बम सहित भारी मात्रा में गन पाउडर और कमर्शियल कॉर्डेक्स वायर बरामद किया है। सीआरपीएफ और पुलिस जवानों ने आईईडी मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया। दवाइयां और दैनिक उपयोग का सामान भी बरामद किया गया है।

मैनपाट में पीलिया का कहर, एक सप्ताह में पांच मौतें, कई मरीज गंभीर ये खबर भी पढ़े : मैनपाट में पीलिया का कहर, एक सप्ताह में पांच मौतें, कई मरीज गंभीर

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भागलपुर  जनपद में नाले की उंचाई ने बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसेगा पानी

भागलपुर । भागलपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में जलजमाव से राहत दिलाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से...
बिहार 
 भागलपुर  जनपद में नाले की उंचाई ने बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसेगा पानी

अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता की पूरी

धर्मशाला । कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठार गांव के युवा मरीन इंजीनियर अन्जेश जोशी ने फिलीपींस के...
उत्तराखंड 
अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता की पूरी

दर्दनाक सड़क हादसा: अरुणाचल प्रदेश में असम के पांच युवकों की मौत

सेप्पा । अरुणाचल प्रदेश के सेप्पा क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में असम के लखीमपुर जिले के पांच...
राज्य 
 दर्दनाक सड़क हादसा: अरुणाचल प्रदेश में असम के पांच युवकों की मौत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भुवनेश्वर । ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को उनके जन्मदिन पर...
राज्य 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

जोरहाट । भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक एएन-32 परिवहन विमान शुक्रवार को असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पर...
राज्य 
असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश

GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक

अंबेडकरनगर। जनपद के 09 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 09.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित होने वाली प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय...
उत्तर प्रदेश 
GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक

मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी

अंबेडकरनगर।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 तथा जिलाधिकारी  द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2...
उत्तर प्रदेश 
मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

अम्बेडकर नगर।आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत लोहिया भवन में जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल

जौनपुर। जिला जौनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति...
उत्तर प्रदेश 
सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल