कृषि जैव विविधता विशेषज्ञ समिति का पुनर्गठन, डॉ. पी. एल. गौतम बने अध्यक्ष

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने कृषि जैव विविधता के संरक्षण और सतत उपयोग से जुड़े मामलों में विशेषज्ञ सलाह देने के लिए कृषि जैव विविधता विशेषज्ञ समिति का एक वर्ष के लिए पुनर्गठन किया है।

पर्यावरण मंत्रालय ने शनिवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समिति के अध्यक्ष के रूप में पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ पी एल गौतम को नियुक्त किया गया है।

डॉ. गौतम पूर्व में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण और पौध किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (पीपीवीएफआरए) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पीपीवीएफआरए के वर्तमान अध्यक्ष समिति के सह-अध्यक्ष होंगे।

एनबीए के अनुसार, वर्ष 2005 से कार्यरत यह समिति कृषि आनुवंशिक संसाधनों, बीजों के निर्यात, लाभ-साझाकरण (एबीएस), पारंपरिक पौध प्रजनन और जैविक संसाधनों से जुड़े अनुसंधान सहयोग जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव देती रही है। समिति की सिफारिशों ने जैव विविधता संरक्षण और कृषि अनुसंधान के बीच संतुलन बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

पुनर्गठित समिति में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय, नेशनल इनोवेशन फ़ाउंडेशन और नलसार विधि विश्वविद्यालय सहित कई प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञ और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं।

 दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत,घनश्याम ने भाजपा के आशुतोष को हराया ये खबर भी पढ़े :  दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत,घनश्याम ने भाजपा के आशुतोष को हराया

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

जोधपुर। अधीनस्थ न्यायालय में परिवाद पेश होने के पश्चात होने वाली कार्रवाई को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और...
राजस्थान 
परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के उत्सव के रूप में सम्पन्न ऋषिकेश। महामण्डलेश्वर...
उत्तराखंड 
स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शून्यकाल में विपक्षी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

प्रबंधन को और मजबूत बनाने पर मंथन, चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों से की अहम बैठक

नई दिल्ली, 4 अगस्त।दक्षिणी क्षेत्र के चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने सोमवार को दक्षिण जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय स्थित जिला आपदा प्रबंधन...
राज्य  दिल्ली 
प्रबंधन को और मजबूत बनाने पर मंथन, चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों से की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शून्यकाल में विपक्षी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस

नोटिस पाने वाले मतदाता 12 दस्तावेजों में से कोई भी प्रमाण दे सकेंगे फतेहाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले...
उत्तर प्रदेश 
एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस

विधानसभा में हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट

59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा में हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट