पूर्व राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटिल का 91 वर्ष की आयु में निधन

घर में उपचार के दौरान हुआ निधन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मुंबई। पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ शिक्षाविद, पद्मश्री से सम्मानित डॉ. ज्ञानदेव यशवंतराव पाटिल (91) का मंगलवार को सुबह महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कस्बा बावड़ा स्थित उनके आवास निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और घर पर ही उनका उपचार चल रहा था। डीवाई पाटिल के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को कोल्हापुर में डॉ. पाटिल के पार्थिव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कोल्हापुर जिले के कस्बा बावड़ा में 22 अक्टूबर 1935 को जन्मे डॉ. डीवाई पाटिल ने कोल्हापुर से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। उन्हाेंने शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाला एक विशाल शैक्षणिक साम्राज्य खड़ा किया। उन्होंने शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और इसी कारण उन्हें देश के अग्रणी शिक्षाविदों में गिना जाता है।

नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी ये खबर भी पढ़े : नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

डॉ. पाटिल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जमीनी स्तर से की। वर्ष 1957 से 1962 तक वह कोल्हापुर नगर निगम के सदस्य और महापौर रहे। इसके बाद 1967 और 1972 में पन्हाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। हालांकि 1978 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। लेकिन कांग्रेस पार्टी में लंबे समय तक सक्रिय रहने के कारण नवंबर 2009 में उन्हें त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। मार्च 2013 में उन्होंने बिहार के राज्यपाल का पद संभाला और कुछ समय तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सफलतापूर्वक निभाया।

करीब 45 वर्ष की आयु में उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। वर्ष 1983 में नवी मुंबई में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना कर उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों की ऐसी श्रृंखला विकसित की, जिसने देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान को व्यापक सराहना मिली। १९९१ में डॉ. पाटिल को उनके विशिष्ठ कार्यों को देखते हुए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लंबे सार्वजनिक जीवन में डॉ. पाटिल अपनी सादगी, सौम्यता और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मधुर संबंधों के लिए भी जाने जाते थे। उनके निधन से शिक्षा, समाजसेवा और सार्वजनिक जीवन के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के उत्सव के रूप में सम्पन्न ऋषिकेश। महामण्डलेश्वर...
उत्तराखंड 
स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शून्यकाल में विपक्षी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

प्रबंधन को और मजबूत बनाने पर मंथन, चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों से की अहम बैठक

नई दिल्ली, 4 अगस्त।दक्षिणी क्षेत्र के चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने सोमवार को दक्षिण जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय स्थित जिला आपदा प्रबंधन...
राज्य  दिल्ली 
प्रबंधन को और मजबूत बनाने पर मंथन, चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों से की अहम बैठक

सीएम विजय पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

मामला कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित रैली से जुड़ा चेन्नई। डीएमके नेता और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को...
राष्ट्रीय 
सीएम विजय पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शून्यकाल में विपक्षी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस

नोटिस पाने वाले मतदाता 12 दस्तावेजों में से कोई भी प्रमाण दे सकेंगे फतेहाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले...
उत्तर प्रदेश 
एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस

विधानसभा में हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट

59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा में हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट