'तुगलकी फरमान वापस लो': मंत्र जाप आदेश पर मुस्लिम समाज ने कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में छात्रों से मंत्रजाप करवाने की अनिवार्यता को लेकर जिले में मुस्लिम विकास मंच के अध्यक्ष असद सिद्दीकी की अगुवाई में समाज ने विरोध जताते हुए आज साेमवार काे मौन रैली निकाली।

इस दौरान लोग हाथों में ‘तुगलकी फरमान वापस लो’ जैसी लिखी तख्तियां पकडे़ नजर आए। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश को निरस्त करने की मांग की गई।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने 12 जून को एक आदेश जारी कर नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य के सभी शासकीय स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान सरस्वती वंदना और विभिन्न मंत्रों के जाप (जैसे भोजन मंत्र, गायत्री मंत्र और गुरु मंत्र) को अनिवार्य करने का निर्णय लिया है।

बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल, ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल  ये खबर भी पढ़े : बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल, ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इस आदेश का मुस्लिम समाज ने विरोध करते हुए इसे “तुगलकी फरमान” करार दिया है। समाज का कहना है कि मंत्र जाप को तीन चरणों में लागू करने की तैयारी की जा रही है, जो संविधान की भावना के विपरीत है।

मुस्लिम समाज का तर्क है कि यह निर्णय नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता का हनन करता है। उनका कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति का अपना धर्म और इबादत का तरीका होता है।

रायगढ़: स्टील प्लांट से लाखों की चोरी का हुआ खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : रायगढ़: स्टील प्लांट से लाखों की चोरी का हुआ खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता प्राप्त है, जबकि अनुच्छेद 28(1) स्पष्ट रूप से कहता है कि सरकारी या राज्य से वित्तपोषित शैक्षणिक संस्थानों में किसी प्रकार की धार्मिक शिक्षा नहीं दी जा सकती।

अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य  भेंट ये खबर भी पढ़े : अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य भेंट

समाज का आरोप है कि किसी एक धर्म से जुड़े मंत्रों और प्रार्थनाओं को सभी छात्रों के लिए अनिवार्य करना इन संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है। मुस्लिम समाज ने समानता के अधिकार का भी मुद्दा उठाया है।

उनका कहना है कि इस तरह की अनिवार्यता से अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों में भेदभाव की भावना उत्पन्न हो सकती है, जो संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 में प्रदत्त समानता के अधिकार का उल्लंघन है।

ज्ञापन में समाज ने वर्ष 2002 के अरुणा राय व यूनियन ऑफ इंडिया मामले का भी हवाला दिया है, जिसमें सरकारी शिक्षण संस्थानों में किसी विशेष धर्म की उपासना या धार्मिक अनुष्ठान को बढ़ावा देने को अनुचित बताया गया था।

मुस्लिम समाज ने मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन और कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। संगठन के अध्यक्ष असद सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि इस आदेश के विरोध में उनका पहला कदम मौन जुलूस और शांतिपूर्ण धरना देना था।

इस उम्मीद के साथ अपनी मांग रख रहे हैं कि सरकार को यह गैर-संवैधानिक आदेश वापस ले। अगर सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी रहती है और इसे वापस नहीं लेती, तो वह कोर्ट का रुख करेंगे। जब सरकारें इस तरह के असंवैधानिक फैसले लेती हैं, तब अदालत ही न्याय का एकमात्र सहारा बचती है।

f8cca94196013a01c96c9bd576705518_317366616

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजनीतिक हलचल तेज, शिवसेना यूबीटी के छह बागी सांसद शिंदे समूह में शामिल

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के छह बागी सांसद सोमवार को मुंबई में स्थित यशवंतराव सभागृह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना...
महाराष्ट्र 
राजनीतिक हलचल तेज, शिवसेना यूबीटी के छह बागी सांसद शिंदे समूह में शामिल

मोदी-राहुल सहित दिग्गज नेताओं ने सीएम विजय को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
मोदी-राहुल सहित दिग्गज नेताओं ने सीएम विजय को दी जन्मदिन की बधाई

चार दिवसीय मंगोलिया दौरे पर पहुंचे जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी को देंगे नई गति

उलानबटार/नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सोमवार को मंगोलिया पहुंच गए। 22 से 25...
उत्तर प्रदेश 
चार दिवसीय मंगोलिया दौरे पर पहुंचे जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी को देंगे नई गति

डिंडौरी: 4 दिन से लापता मासूम का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, इलाके में सनसनी

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तरेरा गांव में चार दिन से लापता पांच वर्षीय...
मध्य प्रदेश 
डिंडौरी: 4 दिन से लापता मासूम का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश

चार दिवसीय मंगोलिया दौरे पर पहुंचे जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी को देंगे नई गति

उलानबटार/नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सोमवार को मंगोलिया पहुंच गए। 22 से 25...
उत्तर प्रदेश 
चार दिवसीय मंगोलिया दौरे पर पहुंचे जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी को देंगे नई गति