डिंडौरी: 4 दिन से लापता मासूम का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, इलाके में सनसनी

तीन हिस्सों में बरामद हुआ, वन्यजीव हमले और अन्य पहलुओं पर जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तरेरा गांव में चार दिन से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ।

शव तीन हिस्सों में मिला है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, तरेरा गांव निवासी इख्तियार खान 17 जून की सुबह जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। उस समय उनका पांच वर्षीय पुत्र इमरान घर में सो रहा था।

महिंद्रा फाइनेंस ऑफिस में युवक ने खुद को लगाई आग, बचाने की कोशिश में ब्रांच मैनेजर भी झुलसा ये खबर भी पढ़े : महिंद्रा फाइनेंस ऑफिस में युवक ने खुद को लगाई आग, बचाने की कोशिश में ब्रांच मैनेजर भी झुलसा

बताया जा रहा है कि पिता के जाने के कुछ समय बाद इमरान जागा और संभवतः उनके पीछे-पीछे जंगल की ओर निकल गया। परिजनों को लगा कि बच्चा अपने पिता के साथ ही है, इसलिए शुरुआत में किसी को उसकी अनुपस्थिति का आभास नहीं हुआ।

जब इख्तियार खान जंगल से लौटे और बेटे के बारे में पूछा, तब परिवार को पता चला कि इमरान उनके साथ नहीं गया था। इसके बाद परिजनों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

बाद में करंजिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जंगल और आसपास के गांवों में सघन सर्च अभियान चलाया।

गिट्टी से भरे हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, जांच शुरू ये खबर भी पढ़े : गिट्टी से भरे हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, जांच शुरू

बच्चे की तलाश के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। लगातार चार दिनों की खोजबीन के बाद सोमवार को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में उसका शव बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

प्रारंभिक तौर पर वन्यजीव के हमले सहित अन्य कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत से तरेरा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुई गले की दुर्लभ सर्जरी

लखनऊ। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में एक 54 वर्षीय महिला का जटिल ऑपरेशन हुआ। महिला मरीज दो वर्ष से गले में...
उत्तर प्रदेश 
संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुई गले की दुर्लभ सर्जरी

सभी कोचिंग, हॉस्टलों व शैक्षणिक केंद्रों का फायर सेफ्टी ऑडिट करें: संजय सिंह

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आज लगी भीषण आग और उसमें कई मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु...
उत्तर प्रदेश 
सभी कोचिंग, हॉस्टलों व शैक्षणिक केंद्रों का फायर सेफ्टी ऑडिट करें: संजय सिंह

अतिथि प्रवक्ता और मेंटरों की होगी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि घोषित

लखनऊ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, अलीगंज में संघ लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
अतिथि प्रवक्ता और मेंटरों की होगी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि घोषित

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : अभाविप ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में कई विद्यार्थियों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : अभाविप ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

अंबेडकर अस्थि कलश हटाने की कवायद पर विरोध तेज, राष्ट्रपति और पीएम को भेजेंगे ज्ञापन

लखनऊ। विधानसभा मार्ग स्थित अंबेडकर महासभा प्रांगण से डॉ. भीमराव अंबेडकर के अस्थि कलश, बोधि वृक्ष, बुद्ध प्रतिमा व धम्म...