लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : अभाविप ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

-सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी ने ली विद्यार्थियों की जान, दोषियों पर हो कठोरतम कार्रवाई : अभाविप

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में कई विद्यार्थियों की दर्दनाक मृत्यु एवं अनेक विद्यार्थियों के घायल होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अभाविप ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक, दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। शिक्षा ग्रहण करने पहुंचे विद्यार्थियों का इस प्रकार असमय काल-कवलित होना सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी एवं नियामकीय तंत्र की गंभीर विफलता को दर्शाता है। प्रथम दृष्टया यह घटना अग्नि सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी, नियमित निरीक्षण की कमी तथा संबंधित संस्थान एवं प्रशासनिक तंत्र की गंभीर लापरवाही का परिणाम प्रतीत होती है।

इस दुःखद घटना के उपरांत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। किसी भी प्रकार की आपात सहायता, जानकारी, समन्वय अथवा आवश्यक सहयोग के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक अभाविप के हेल्पलाइन संपर्क सूत्र 9455172336, 9616418823, 8887583224, 8577046002 एवं 9454595537 पर संपर्क कर सकते हैं।

पालतू कुत्ते को टहलाने निकले युवक से लूट, स्मार्ट वॉच और चेन लेकर फरार ये खबर भी पढ़े : पालतू कुत्ते को टहलाने निकले युवक से लूट, स्मार्ट वॉच और चेन लेकर फरार

अभाविप ने जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश सहित देशभर में संचालित हजारों कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन निकास, भवन मानकों एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।

 मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट पर लटकी रजिस्ट्रेशन रद्द होने की तलवार! ये खबर भी पढ़े :  मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट पर लटकी रजिस्ट्रेशन रद्द होने की तलवार!

अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि, "अलीगंज में हुई यह दुःखद घटना पूरे विद्यार्थी समाज को झकझोर देने वाली है। अभाविप इस दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी विद्यार्थियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती है।

लापरवाही बनी काल: अलीगंज में भीषण अग्निकांड,मंजर देख कांप गई रूह! ये खबर भी पढ़े : लापरवाही बनी काल: अलीगंज में भीषण अग्निकांड,मंजर देख कांप गई रूह!

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अवध प्रांत के प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा ने कहा कि, "लखनऊ में हुई यह दर्दनाक घटना केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और जिम्मेदार तंत्र की विफलता का परिणाम प्रतीत होती है। विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे व बी एंड बी नीति में किए गए अहम संशोधन

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0...
उत्तर प्रदेश 
पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे व बी एंड बी नीति में किए गए अहम संशोधन

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर सोमवार सुबह से हो रही मतगणना में 16 सीटों पर भारतीय जनता...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

उत्तर प्रदेश

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे व बी एंड बी नीति में किए गए अहम संशोधन

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0...
उत्तर प्रदेश 
पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे व बी एंड बी नीति में किए गए अहम संशोधन

अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे

लखनऊ। पुरनिया, अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेन्टर में हुए हृदयविदारक भीषण अग्निकांड में 14 मासूम छात्र-छात्राओं की जिंदा जलकर...
उत्तर प्रदेश 
अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे