अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य भेंट

युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां बढ़ा रही छत्तीसगढ़ का गौरव : मुख्यमंत्री साय

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज रविवार काे राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम के एशिया कप विजेता सदस्य अवि मानिकपुरी ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने अवि मानिकपुरी को अंडर-18 एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक विजय में महत्वपूर्ण योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीयस्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अवि मानिकपुरी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी समर्पण और लगन के साथ आगे बढ़ते रहें तथा आने वाले समय में भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अवि की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि अवसर और संकल्प मिलने पर छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं विश्व मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में खेल अधोसंरचना के विकास और खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयासों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के नए अवसर मिल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर निवासी अवि मानिकपुरी भारत के उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जिसमें अवि मानिकपुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव डॉ. मनीष श्रीवास्तव तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए : डॉ जायसवाल

अररिया। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने रविवार को अररिया आगमन पर कहा...
बिहार 
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए : डॉ जायसवाल

पटना: ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई की नेपाल में संदिग्ध हालत में मौत

पटना/विराटनगर। पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस कुमार यादव की नेपाल...
बिहार 
पटना: ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई की नेपाल में संदिग्ध हालत में मौत

ओमान तट के पास घटना और होर्मुज तनाव को लेकर सियासी विवाद तेज

नई दिल्ली । ओमान के पास होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के दौरान भारतीय नाविकों की मौत को...
अंतर्राष्ट्रीय 
ओमान तट के पास घटना और होर्मुज तनाव को लेकर सियासी विवाद तेज

रक्तदाताओं को तीन माह तक किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगा निःशुल्क ओपीडी की सुविधा - सी.एम. पटेल

बस्ती - विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत कप्तानगंज के किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रभावती...
उत्तर प्रदेश 

निःशुल्क शिविर से 60 मरीजों का नेत्र परीक्षण

बस्ती - ग्रामीण डेवलपमेंट फाउण्डेशन और नवज्योति मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल द्वारा संचालित ‘नेत्र बंसत’ ग्रामीण हेल्थ प्रोग्राम सिद्धार्थनगर सर्पोटेट साइट सेवर्स...
उत्तर प्रदेश 
निःशुल्क शिविर से 60 मरीजों का नेत्र परीक्षण

पुण्यतिथि पर याद किये गये परमेश्वरदत्त प्रजापतिः योगदान पर चर्चा

बस्ती - अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ द्वारा संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय परमेश्वर दत्त  प्रजापति नाजिर को उनकी  47 वीं पुण्यतिथि...
उत्तर प्रदेश 
पुण्यतिथि पर याद किये गये परमेश्वरदत्त प्रजापतिः योगदान पर चर्चा