चार दिवसीय मंगोलिया दौरे पर पहुंचे जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी को देंगे नई गति

दक्षिण कोरिया दौरे में सेमीकंडक्टर, एआई और रक्षा सहयोग पर जोर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उलानबटार/नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सोमवार को मंगोलिया पहुंच गए। 22 से 25 जून तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान वह मंगोलिया और दक्षिण कोरिया के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों, रणनीतिक सहयोग तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

दौरे के पहले चरण में राजधानी उलानबटार में जयशंकर ने अपने मंगोलियाई समकक्ष विदेश मंत्री बत्त्सेत्सेग बैटमुंख से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-मंगोलिया रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करते हुए विकास परियोजनाओं, क्षमता निर्माण, संस्कृति, शिक्षा, सुरक्षा और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। साथ ही खनन, स्वच्छ ऊर्जा और कृषि प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में नए अवसरों पर भी चर्चा हुई।

लोहिया पार्क में डाक्टरों ने किया  योग कार्यक्रम  ये खबर भी पढ़े : लोहिया पार्क में डाक्टरों ने किया  योग कार्यक्रम

बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि भारत और मंगोलिया के संबंधों में गर्मजोशी, विश्वास और अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने भारत को मंगोलिया का ‘तीसरा पड़ोसी’ और ‘आध्यात्मिक साझेदार’ बताते हुए द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

बदायूं: डीएम की अध्यक्षता में मोहर्रम के संबंध में हुई बैठक  ये खबर भी पढ़े : बदायूं: डीएम की अध्यक्षता में मोहर्रम के संबंध में हुई बैठक

विदेश मंत्रालय के अनुसार जयशंकर 23 जून तक मंगोलिया में विभिन्न शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह 24 और 25 जून को दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाएंगे। वहां उनकी विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ व्यापक वार्ता होगी, जिसमें सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, महत्वपूर्ण खनिज, नई प्रौद्योगिकियां, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती और रक्षा सहयोग जैसे विषय प्रमुख रहेंगे। दोनों देश व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के तहत हुई प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।

संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुई गले की दुर्लभ सर्जरी ये खबर भी पढ़े : संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुई गले की दुर्लभ सर्जरी

दौरे के दौरान जयशंकर 25 जून को जेजू में आयोजित ‘जेजू फोरम फॉर पीस एंड प्रॉस्पेरिटी’ में मुख्य भाषण भी देंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति को और गति देने के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करेगी तथा आर्थिक, तकनीकी और क्षेत्रीय सहयोग के नए अवसर खोलेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: 15 बच्चों की मौत, एसी कंप्रेसर फटने से फैली आग, रेस्क्यू जारी

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज सेक्टर-डी स्थित एमएस-102 में हेड एंड हॉपर्स एनीमेशन एंड गेमिंग जोन में सोमवार दोपहर करीब ढाई...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: 15 बच्चों की मौत, एसी कंप्रेसर फटने से फैली आग, रेस्क्यू जारी

कब तक बहायेंगे आंसू, ऐसे होती रहेगी लाशों की गिनती

लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ में जहां पूरी सत्ता बैठती हो वहां पर नियम-कानून लागू न होना वाकई चिंता का...
उत्तर प्रदेश 
कब तक बहायेंगे आंसू, ऐसे होती रहेगी लाशों की गिनती

संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुई गले की दुर्लभ सर्जरी

लखनऊ। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में एक 54 वर्षीय महिला का जटिल ऑपरेशन हुआ। महिला मरीज दो वर्ष से गले में...
उत्तर प्रदेश 
संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुई गले की दुर्लभ सर्जरी

सभी कोचिंग, हॉस्टलों व शैक्षणिक केंद्रों का फायर सेफ्टी ऑडिट करें: संजय सिंह

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आज लगी भीषण आग और उसमें कई मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु...
उत्तर प्रदेश 
सभी कोचिंग, हॉस्टलों व शैक्षणिक केंद्रों का फायर सेफ्टी ऑडिट करें: संजय सिंह

अतिथि प्रवक्ता और मेंटरों की होगी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि घोषित

लखनऊ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, अलीगंज में संघ लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश...