राजनीतिक हलचल तेज, शिवसेना यूबीटी के छह बागी सांसद शिंदे समूह में शामिल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के छह बागी सांसद सोमवार को मुंबई में स्थित यशवंतराव सभागृह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना शिंदे समूह में शामिल हो गए।

इन सभी का उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी में स्वागत किया और कहा कि सभी सांसदों का उचित सम्मान किया जाएगा। साथ ही इन सभी सांसदों के कार्यक्षेत्र में विकास कार्य को प्रमुखता दी जाएगी।

मुंबई के यशवंत राव सभागृह में आज धाराशिव से ओमराजे निंबालकर, परभणी से संजय जाधव, मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय दीना पाटिल, हिंगोली से नागेश पाटिल अष्टिकर, शिरडी से भाऊसाहेब वाकचौरे और यवतमाल-वाशिम से संजय देशमुख ने शिवसेना शिंदे समूह में विधिवत शामिल हाे गए।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज ऑपरेशन टाइगर सफल हो गया है। उन्हाेंने कहा कि यह सब कुछ कानूनी दायरे में किया गया है।

 अराजकता फैलाने के मंसूबे नहीं होंगे सफलः मुख्यमंत्री फडणवीस ये खबर भी पढ़े :  अराजकता फैलाने के मंसूबे नहीं होंगे सफलः मुख्यमंत्री फडणवीस

इससे पहले २०२२ में उन्होंने शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को बचाने के लिए ४० विधायकों को लेकर क्रांति की थी, जो अब बढक़र करीब ६० विधायकों तक पहुंच चुकी है।

नवी मुंबई में 1.2 अरब डॉलर से बनेगी विश्वस्तरीय ‘मेडिसिटी’ ये खबर भी पढ़े : नवी मुंबई में 1.2 अरब डॉलर से बनेगी विश्वस्तरीय ‘मेडिसिटी’

उनकी पार्टी महाराष्ट्र में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्हाेंने कहा कि यह सभी छह सांसद उनके पार्टी के चुनाव चिन्ह पर आम जनता में जाएंगे और चुन कर आएंगे।

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि इन सांसदों को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा की जा रही थी। उन्हाेंने शिवसेना यूबीटी पर तंज कसते हुए कहा कि जब वे बालासाहेब के विचारों से हट गए, तब उन्हें बालासाहेब के विचारों को बचाने के लिए क्रांति करनी पड़ी थी।

शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, बैठक से गैरहाजिरी पड़ी भारी ये खबर भी पढ़े : शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, बैठक से गैरहाजिरी पड़ी भारी

उन्हाेंने कहा कि वो सिर्फ गाली देते हैं, हमारा फोकस सिर्फ लोगों के काम पर है। इन सभी छह सांसदों के कार्यक्षेत्र में जो प्रोजेक्ट रुके हैं, उनके लिए वे खुद केंद्र सरकार से मिलकर प्रयास करेंगे।

सभी विकास कार्य पूरे होंगे। इस अवसर पर शिंदे समूह के वरिष्ठ नेता गजानन कीर्तिक, रामदास कदम सहित सभी छह सांसद और मंत्री उपस्थित थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुई गले की दुर्लभ सर्जरी

लखनऊ। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में एक 54 वर्षीय महिला का जटिल ऑपरेशन हुआ। महिला मरीज दो वर्ष से गले में...
उत्तर प्रदेश 
संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुई गले की दुर्लभ सर्जरी

सभी कोचिंग, हॉस्टलों व शैक्षणिक केंद्रों का फायर सेफ्टी ऑडिट करें: संजय सिंह

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आज लगी भीषण आग और उसमें कई मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु...
उत्तर प्रदेश 
सभी कोचिंग, हॉस्टलों व शैक्षणिक केंद्रों का फायर सेफ्टी ऑडिट करें: संजय सिंह

अतिथि प्रवक्ता और मेंटरों की होगी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि घोषित

लखनऊ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, अलीगंज में संघ लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
अतिथि प्रवक्ता और मेंटरों की होगी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि घोषित

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : अभाविप ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में कई विद्यार्थियों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : अभाविप ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

अंबेडकर अस्थि कलश हटाने की कवायद पर विरोध तेज, राष्ट्रपति और पीएम को भेजेंगे ज्ञापन

लखनऊ। विधानसभा मार्ग स्थित अंबेडकर महासभा प्रांगण से डॉ. भीमराव अंबेडकर के अस्थि कलश, बोधि वृक्ष, बुद्ध प्रतिमा व धम्म...