खेती के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत
मोहम्मद अय्यूब
उतरौला( बलरामपुर )। दिन रविवार थाना कोतवाली उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत रमवापुर के निवासी मोहम्मद फारुक खां आयु लगभग 58 वर्ष पुत्र मकबूल अहमद खां ने ग्राम नारायनपुर मझारी में अपना खेत जोतने के लिए गए हुए थे। जोताई करते समय ट्रैक्टर के पलटने से रमवापुर कला के निवासी मुहम्मद फारुक खां ट्रैक्टर के नीचे दब जाने सेउनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि फारुक अपने निजी ट्रैक्टर से शनिवार को सुबह 09 बजे नरायन पुर मझारी में अपना खेत जोत रहे थे। कि अचानक ट्रैक्टर के पलट जाने से वहपहिए के नीचे आ गये।पहिए से दबने के चलते वह मौके पर ही उनकी मौत हो गई।देर शाम परिवार जनों ने तलाश की तो पता चला कि नारायनपुर मझारी में खेत जोतने के लिए गए हुए थे। गांव वालों नारायनपुर मझारी पहुंच कर देखा कि खेत में उनका शव पड़ा हुआ है परिवार जनों ने मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम सा मच गया।
रविवार के दिन उनके पैतृक गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।इस मौके पर पूर्व चैयरमेन प्रत्याशी एजाज मलिक, पूर्व ब्लाक प्रमुख लकी खां,सपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परशुराम वर्मा, पूर्व गन्ना चैयर मेन मोहम्मद अतीक खां, ग्राम प्रधान डाक्टर मुबारक अली के अलावा भारी संख्या में अपने नमः आंखों से उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
