टीबी मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम, रेडक्रॉस ने थामा मरीजों का हाथ

पोषण पोटली वितरण कर 25 क्षय रोगियों में जगाई स्वास्थ्य और उम्मीद की नई किरण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, गाजियाबाद ने टीबी उन्मूलन के 100 दिवसीय सघन अभियान के तहत जिला संयुक्त चिकित्सालय, संजय नगर में 25 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है। 

रेडक्रॉस सोसायटी गाजियाबाद के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की प्रेरणा से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को पौष्टिक आहार सामग्री उपलब्ध कराते हुए उन्हें उपचार के साथ-साथ संतुलित पोषण के महत्व से भी अवगत कराया गया।

विश्व आदिवासी दिवस पर निकली शोभा यात्रा, सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली शोभा यात्रा, सौंपा ज्ञापन

विधायक अजीत पाल त्यागी ने रेडक्रॉस गाजियाबाद के निवर्तमान सभापति सुभाष गुप्ता के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने पिछले वर्षों में मानवता की सेवा को अपना मूल उद्देश्य बनाकर अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से लड़ाई केवल दवाओं से नहीं, बल्कि उचित पोषण और समाज के सहयोग से भी जीती जा सकती है। 

उन्होंने कार्यक्रम के सहयोगी रो. राकेश चतुर्वेदी के योगदान की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल यादव, रेडक्रॉस गाजियाबाद के उपाध्यक्ष डॉ. सचिन चंद्र वैश्य, जिला क्षय रोग अधिकारी तथा भाजपा और रेडक्रॉस से जुड़े पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि समाज और संस्थाओं के सामूहिक प्रयास से टीबी मुक्त भारत का सपना अवश्य साकार होगा तथा जरूरतमंदों तक सेवा और संवेदनाओं की रोशनी निरंतर पहुंचती रहेगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में...
काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज