सरोजनीनगर थाने में 31 लावारिस वाहनों की सार्वजनिक नीलामी, 1.10 लाख रुपये की लगी सबसे ऊंची बोली

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के सरोजनीनगर थाना परिसर में विभिन्न मुकदमों से संबंधित वर्षों से खड़े लावारिस वाहनों की सार्वजनिक नीलामी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। नीलामी माननीय न्यायालय के आदेश तथा पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में गठित समिति की मौजूदगी में कराई गई।

पुलिस के अनुसार, माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-8 एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) लखनऊ के आदेश के क्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद तथा अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंत कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। नीलामी प्रक्रिया का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर अभिषेक कुमार पांडेय और प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर राजदेवराम प्रजापति ने किया।

आईजीएल परिसर में निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन ये खबर भी पढ़े : आईजीएल परिसर में निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

रविवार को थाना सरोजनीनगर परिसर में खुले स्थान पर आयोजित नीलामी में विभिन्न मुकदमों से संबंधित कुल 31 लावारिस वाहनों को सार्वजनिक बोली के माध्यम से नीलाम किया गया। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर, प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर तथा मालखाना प्रभारी की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।

नीलामी में शामिल होने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे और वाहनों के लिए अलग-अलग धनराशि की बोलियां लगाईं। सभी प्रतिभागियों के बीच हुई प्रतिस्पर्धी बोली में सर्वाधिक 1,10,500 रुपये की बोली लगाने वाले वजीर अली पुत्र जहांगीर अली निवासी सालेहनगर, बंगला बाजार, थाना आशियाना, लखनऊ को सभी वाहन नीलाम कर दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नीलामी से प्राप्त धनराशि को नियमानुसार राजकीय कोष में जमा कराया जाएगा। नीलामी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं का पालन किया गया।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से थाना परिसरों में वर्षों से खड़े अनुपयोगी और लावारिस वाहनों के निस्तारण में मदद मिलती है तथा सरकारी अभिलेखों का भी सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित होता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस...
राष्ट्रीय 
हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर सोमवार को बड़ा आश्वासन...
पश्चिम बंगाल 
सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव सोमवार को उग्र होता...
झारखंड 
विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

उत्तर प्रदेश

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस