रात दिन खनन में लगे हैं दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राली

-जिम्मेदार जान कर भी अनजान, शहरी क्षेत्रों में ऊंची कीमतों पर बिक रहा खनिज

Published By Ram Krishna Pandey
On
Ram Krishna Pandey Picture

तंबौर से अखिलेश मिश्र की रिपोर्ट

सीतापुर। तंबौर थाना क्षेत्र में इन दिनों मिट्टी व बालू का अवैध खनन करने वाले गिरोहों के हौसले बुलंद हैं। लगता है इनमें कानून व्यवस्था का डर पूरी तरह समाप्त हो गया है। खनन का काम इलाके में बिना किसी रोकटोक के चल रहा है। सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुँचाकर खनन करने वाले मोटी रकम कमा रहे हैं, जबकि संबंधित विभाग इस पूरे खेल से आँखें मूँदे बैठा है। प्रशासन की नाक के नीचे रात दर्जनों वाहनों के माध्यम से मिट्टी की अवैध ढुलाई की जा रही है। इस चोरी की मिट्टी को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाया जा रहा है। कल रात भी ऐसा ही एक वाकया कस्बे के डेवढेडीह रोड पर सामने आया, जहाँ खनन करने वाले कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ एक खेत को खोदने में व्यस्त थे। जब एक जागरूक किसान की जानकारी पर कुछ पत्रकार वहाँ कवरेज को पहुँचे, तो खनन करने वालों में खलबली मच गई। पकड़े जाने के डर से वह शिकायत करने वाले से उलझ गए और आनन फानन में अपनी गाड़ियां लेकर वहाँ से नौ दो ग्यारह हो गए।
इस घटनाक्रम में सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह है कि इतने बड़े स्तर पर दर्जनों गाड़ियों के साथ चल रहे इस अवैध काम की जानकारी प्रशासनिक अमले को क्या नहीं थी ? क्या जिम्मेदार अधिकारी वाकई इस बात से अनजान थे या फिर वह  प्रभावशाली लोगों और  रात के सन्नाटे में गूंजती ट्रैक्टरों की आवाजों से अनभिज्ञ थे।  बहरहाल जो भी हो, यह अवश्य ही जांच का विषय है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Ram Krishna Pandey Picture

30 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले राम कृष्ण पांंडेय वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में सीतापुर व्यूरो प्रमुख रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘निष्पक्ष प्रतिदिन’ से की और इसके बाद लम्बे समय तक राष्ट्रीय सहारा में ब्यूरो चीफ रहते हुए अमर उजाला व हिंदुस्तान इत्यादि प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, सम्पादन का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित उस इमारत में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जारी रहेगा विशेष अभियान : उच्च शिक्षा मंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को सुरक्षित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण देने के लिए...

लखनऊ आग हादसे में निलंबित फायर अफसर ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना के...

कोचिंग सेंटरों पर सख्ती, नई गाइडलाइन का पालन अनिवार्य नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों पर होगी कार्रवाई

अम्बेडकरनगर, 23 जून। जनपद के सभी कोचिंग सेंटरों को शासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के...
उत्तर प्रदेश 

अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत दम घुटने से हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

मृतकों के शरीर पर गहरे घाव या बड़ी चोट के निशान नहीं दिखाई दिए
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 