भाजपा उप्र की प्रदेश टीम के साथ मोर्चों के अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे को भी मिला पद, पूजा पाल बनाई गईं उपाध्यक्ष

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम में 08 महामंत्री, 19 उपाध्यक्ष व 19 मंत्री बनाया गया है। प्रदेश टीम के साथ भाजपा ने सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों व मोर्चों अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है। भाजपा ने प्रदेश टीम में जहाँ युवाओं को तवज्जो दी है वहीं जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों का ध्यान रखा है।

भाजपा ने प्रदेश महामंत्रियों में संजय राय और राम प्रताप सिंह चौहान को छोड़कर अन्य छह नये महामंत्री बनाये हैं। राज्यसभा सांसद व प्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शाक्य, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में रहे अभिजात मिश्रा, बाराबंकी के पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत, प्रदेश मंत्री रहे शंकर लाल लोधी, क्षेत्रीय टीम में रहे दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को भाजपा ने प्रदेश महामंत्री बनाया है।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर की गई ब्रीफिंग ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर की गई ब्रीफिंग

पूर्व मंत्री सुरेश राणा व नीरज सिंह समेत 19 उपाध्यक्ष

प्रदेश की टीम में भाजपा ने 19 उपाध्यक्ष बनाये हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष में पूर्व मंत्री सुरेश राणा,सत्यपाल सैनी,ब्रज बहादुर,डा.धर्मेन्द्र सिंह,मोहित बेनीवाल,देवेश कोरी और प्रियंका रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह ,दुर्विजय शाक्य,रमेश सिंह,अर्चना मिश्रा,पूजा पाल,शंकर गिरि,कामेश्वर सिंह,डा.कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य,राजेश यादव,कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार को एसयूवी ने मारी टक्कर, हादसे में मौत ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार को एसयूवी ने मारी टक्कर, हादसे में मौत

अनिल यादव बनाये गये प्रदेश मंत्री

भाजपा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रान्त संगठन मंत्री रहे अनिल यादव समेत 19 को प्रदेश मंत्री बनाया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार विजय शिवहरे,बसंत त्यागी,शिव भूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र विश्वकर्मा और किरण लोधी निषाद को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राकेश बिंद,संचिता सिंह चौहान, रजनी पाण्डेय, राहुल वाल्मीकि, महामेघा नागर, दीप माला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेन्द्र शर्मा व आकांक्षा सोनकर को मंत्री बनाया गया है।

ओबीसी के लिए 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरु, 10 जुलाई अंतिम तिथी ये खबर भी पढ़े : ओबीसी के लिए 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरु, 10 जुलाई अंतिम तिथी

दिनेश प्रताप सिंह बने मुख्य प्रवक्ता

भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया है। इसी प्रकार मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पण्डित को प्रदेश सोशल मीडिया का संयोजक बनाया गया है। वहीं भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री,अतुल अवस्थी को कार्यालय सह मंत्री और चौधरी लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह मंत्री बनाया गया है।

भाजपा ने सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष हटाये

भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की है। पुराने सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को हटा दिया गया है। पार्टी कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार पष्चिम क्षेत्र से नवाब सिंह नागर,ब्रज में पूरन लाल लोधी और कानपुर में राम किशोर साहू को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार अवधेश द्विवेदी को अवध, अशोक चौरसिया को काशी और विनोद राय को गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

मोर्चों के अध्यक्ष घोषित

भाजपा ने प्रदेश टीम के साथ ही मोर्चों के अध्यक्ष भी घोषित कर दिया है। युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा का अध्यक्ष प्रकाश पाल और देवेन्द्र सिंह को किसान मोर्चा को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा व विद्या भूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन से 40...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस...
दिल्ली 
 दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी...
राष्ट्रीय  राज्य 
उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं के समाधान के लिये बीएसए को सौपा ज्ञापनबस्ती - बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में प्रशासनिक शुचिता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज