आम लोगों को न्याय दिलाने के लिये चयन करें विधि व्यवसाय का - शमसुल हक

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमसुल हक ने विधि के छात्रों का आवाह्न किया है कि वह आम लोगों को न्याय दिलाने के लिये सेवा भावना के लिये विधि व्यवसाय का चयन करें। उन्होंनें विधि के छात्रों से यह भी कहा कि विधि व्यवसाय अथवा न्यायिक अधिकारी के लिये निरन्तर अध्ययन एवं समयबद्धता, कठिन परिश्रम से ही इस क्षेत्र में सफलता व प्रतिष्ठा हासिल कर सकते हैं।
उन्होंनें छात्रों से कहा कि वह भविष्य की चुनौतियों को देखते हुये अपने कैरियर का चयन अपनी क्षमता एवं सही दिशा तथा समयबद्धता व शालीनता को स्वीकार करें। उन्होंनें अपने अनुभव को साझा करते हुये कहा कि वह शुरूवाती दिनों में उन्होंनें भी वकील के रूप में दिल्ली में कार्य शुरू किया था। न्यायिक सेवा में आने के बाद यह अनुभव किया कि एक अधिवक्ता के लिये व्यवसायिक दक्षता के साथ संवाद की कुशलता के साथ त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी होनी चाहिये।उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन इन्टर्नशीप कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये जाने के आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होनें प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम कमलेश कुमार ने प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें इस क्षेत्र में आने के लिये कठिन परिश्रम एवं लगन, ईमानदारी, निष्ठा का आवाह्न किया।
विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी.) राम करन यादव ने विधि के छात्रों का उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना करते हुये उन्हें बधाई दिया। विशेष न्यायाधीश आवश्यक वस्तु अधिनियम प्रमोद कुमार गिरि ने विधि के छात्रों का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण के लिये उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।इस अवसर पर प्रतिभागी डी.एम.एस.एस.पी. लॉ कॉलेज की छात्रा प्रियांशी सिंह, गोरखपुर विश्व विद्यालय की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव, ए.पी.एन. पी.जी कॉलेज की मोहन्ती गुप्ता एवं मोहम्मद मुमताज सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश ने 146 प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने जनपद न्यायाधीश का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंनें इस प्रशिक्षण के मार्गदर्शन के लिये जनपद न्यायाधीश का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों, जेल अधीक्षक, प्रभारी महिला थाना सहित अन्य संस्थाओं का भी सहयोग के लिये धन्यवाद किया। उन्होंने पराविधिक स्वयं सेवकों व लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के प्राधिकारियों के सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कौशल किशोर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन से 40...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस...
दिल्ली 
 दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी...
राष्ट्रीय  राज्य 
उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं के समाधान के लिये बीएसए को सौपा ज्ञापनबस्ती - बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में प्रशासनिक शुचिता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज