बूथ स्तर पर होगा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम, सक्रिय सदस्यों को प्रशिक्षित करेगी भाजपा

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

​बस्ती - भारतीय जनता पार्टी, बस्ती संगठनात्मक रूप से अपने कार्यकर्ताओं को और अधिक मजबूत तथा तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत सभी बूथ स्तरों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित 'डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम' का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से सभी सक्रिय बूथ सदस्यों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 6 जुलाई तक संचालित होगा।
​जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि अभी कुछ ही दिन पहले भौतिक रूप से सभी मंडलों और जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन हुआ है। इस डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से अब बूथ स्तर के उन सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो किन्हीं कारणों से पिछले भौतिक प्रशिक्षण वर्गों में शामिल होने से छूट गए थे। प्रत्येक बूथ पर रहने वाले सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं और सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी की आईटी टीम के विशेषज्ञ डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षित करेंगे। कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए 'सरल ऐप' से जोड़ा जाएगा और इसके उपयोग का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम में कार्यकर्ताओं को भाजपा के गौरवशाली इतिहास व परिचय, मोदी सरकार की प्रमुख लाभार्थी योजनाओं और 'नमो ऐप' के संचालन के साथ-साथ भाजपा के प्रमुख संगठनात्मक कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सभी सक्रिय सदस्यों को डिजिटल क्रेडिट और एक विशेष प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात सभी कार्यकर्ता इस प्रमाण पत्र को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट भी करेंगे आगामी 28 तारीख को पार्टी द्वारा सभी बूथों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी बूथों पर सघन पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें बूथ अध्यक्ष, क्षेत्र में निवास करने वाले पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और पन्ना प्रमुख अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक के साथ ही सभी लोग एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनेंगे।
​इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आगामी 2 जुलाई को विशाल 'जिला कार्यकर्ता सम्मेलन' का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है, जिसमें जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन से 40...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस...
दिल्ली 
 दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी...
राष्ट्रीय  राज्य 
उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं के समाधान के लिये बीएसए को सौपा ज्ञापनबस्ती - बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में प्रशासनिक शुचिता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज