शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकासमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखंड आगमन पर पंतनगर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण, सनातन संस्कृति की पवित्र भूमि और ऋषि-मुनियों की तपोस्थली देवभूमि उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करना सौभाग्य की बात है। चौहान का उत्तराखंड दौरा कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास पर केंद्रित है।

लोहिया संस्थान में पहली बार आईपीसी प्रक्रिया सफल ये खबर भी पढ़े : लोहिया संस्थान में पहली बार आईपीसी प्रक्रिया सफल

चौहान गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन में भाग लेंगे तथा रुद्रपुर में "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत किसानों के साथ संवाद करेंगे। दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री धामी के बीच उच्चस्तरीय बैठक भी होगी। बैठक में राज्य में कृषि के समग्र विकास, किसान हितों, ग्रामीण विकास योजनाओं, केंद्र और राज्य के बीच समन्वय तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही योजनाओं का लाभ किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और कृषि क्षेत्र में नई पहल को गति देने पर भी विचार-विमर्श होगा।

 सीएम आवास समेत कई सरकारी प्रतिष्ठान आतंकी निशाने पर ये खबर भी पढ़े :  सीएम आवास समेत कई सरकारी प्रतिष्ठान आतंकी निशाने पर

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संसदीय और अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने दलाई लामा से की मुलाकात

नई दिल्ली । संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को दिल्ली में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई...
राज्य  दिल्ली 
संसदीय और अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने दलाई लामा से की मुलाकात

रितेश देशमुख की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म ओटीटी पर आई 'राजा शिवाजी'

मुंबई। अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई...
मनोरंजन 
रितेश देशमुख की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म ओटीटी पर आई 'राजा शिवाजी'

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

कौशाम्बी।  जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी से भरेप्रारंभिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

अयोध्या ।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन पर सनातन रक्षक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंवई मंडी के पास शुक्रवार भोर में मोहर्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

उत्तर प्रदेश

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की भद्रौली शाखा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार