डीएम ने श्री गुलाब सिंह चिकित्सालय का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बुधवार को आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्ड धारकों को मुफ्त चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु चयनित श्री गुलाब सिंह चिकित्सालय, फफूंद रोड औरैया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड धारक बिरूला देवी, भरसेन निवासी मुन्नू लाल तथा रानी से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और उनकी बीमारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मरीजों से संवाद कर उन्होंने व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।चिकित्सालय संचालक रंजीत प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि अस्पताल आयुष्मान कार्ड धारकों के उपचार हेतु चिन्हित है तथा इसकी क्षमता 100 शैय्या की है। जिलाधिकारी ने अस्पताल में एमआरआई, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सुविधाओं के संचालन के बारे में जानकारी ली।

राज्यपाल के पर्सनल सिक्योरिटी अफसर ने बचाई कई की जान ये खबर भी पढ़े : राज्यपाल के पर्सनल सिक्योरिटी अफसर ने बचाई कई की जान

इस पर संचालक ने बताया कि पूर्व में पैथोलॉजी संचालित थी, लेकिन वर्तमान में योग्य एवं अनुभवी कर्मचारियों की उपलब्धता न होने के कारण यह व्यवस्था बंद है।

अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग ये खबर भी पढ़े : अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में इन सुविधाओं का संचालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने योग्य एवं अनुभवी कार्मिकों की नियुक्ति कर आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।

कोचिंग सेंटरों पर सख्ती, नई गाइडलाइन का पालन अनिवार्य नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों पर होगी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : कोचिंग सेंटरों पर सख्ती, नई गाइडलाइन का पालन अनिवार्य नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में आपातकालीन व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त निकास द्वार, अग्निशमन यंत्र एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही समय-समय पर उपकरणों की क्रियाशीलता और वैधता की जांच कराने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेन्द्र कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह, चिकित्सालय के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2014 का आचार संहिता उल्लंघन मामला रद्द

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने सरायकेला-खरसावां...
झारखंड 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2014 का आचार संहिता उल्लंघन मामला रद्द

जयपुर: महान शहादत की याद में मुहर्रम पर निकलेंगे 300 से अधिक ताजियों के जुलूस

जयपुर । इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की कर्बला में दी गई महान...
राजस्थान 
जयपुर:  महान शहादत की याद में मुहर्रम पर निकलेंगे 300 से अधिक ताजियों के जुलूस

अब बड़े पर्दे पर 'लोकप्रिय क्राइम फ्रेंचाइजी मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर रिलीज

नई दिल्ली । लोकप्रिय क्राइम फ्रेंचाइजी 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। निर्माता फरहान अख्तर...
मनोरंजन 
अब बड़े पर्दे पर 'लोकप्रिय क्राइम फ्रेंचाइजी मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर रिलीज

डीएम एवं एसएसपी ने मोहर्रम को लेकर विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

भागलपुर । मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा...
बिहार 
 डीएम एवं एसएसपी ने मोहर्रम को लेकर विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

राजधानी में लिव-इन पर रह रहीं दो छात्राएं , पुलिस ने किया अभिभावकाें को सुपुर्द

देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े एक एक धर्म विशेष के मामले में पुलिस ने...
उत्तराखंड 
 राजधानी में लिव-इन पर रह रहीं दो छात्राएं , पुलिस ने किया अभिभावकाें को सुपुर्द

उत्तर प्रदेश

26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया दाैरे पर, देंगे विकास कार्यों की साैगात

देवरिया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जून को देवरिया जनपद के बरहज क्षेत्र के दौरे पर आएंगे।...
उत्तर प्रदेश 
 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया दाैरे पर, देंगे विकास कार्यों की साैगात

जनपद संभल के राइस मिल में विषैली गैस रिसाव की चपेट में आए दो कर्मियों की मौत

संभल । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में स्थित एक राइस मिल में बुधवार की देर...
उत्तर प्रदेश 
जनपद संभल के राइस मिल में विषैली गैस रिसाव की चपेट में आए दो कर्मियों की मौत

हमीरपुर: राजेश धर्माणी 27 को बड़ू में करेंगे मैगा जॉब फेयर का शुभारंभ

हमीरपुर। बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू, हमीरपुर में शनिवार 27 जून को मैगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा, जिसमें कॉरपोरेट सेक्टर की...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर: राजेश धर्माणी 27 को बड़ू में करेंगे मैगा जॉब फेयर का शुभारंभ

भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर किनारे खड़े अज्ञात वाहन में पीछे...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल