डीएम एवं एसएसपी ने मोहर्रम को लेकर विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

भागलपुर । मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। पर्व के दौरान सभी चिन्हित एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला दंडाधिकारी अलंकृता पांडे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने गुरुवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सराय, किला घाट, तातारपुर चौक, शाहजहांगी सहित विभिन्न अखाड़ों एवं ताजिया जुलूस मार्गों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के उपरांत एसएसपी ने कहा कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं तथा जहां कहीं छोटी-मोटी कमियां हैं, उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। साथ ही त्वरित कार्रवाई दल को भी सक्रिय रखा गया है। प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थल पर एक-एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त सर्किल इंस्पेक्टर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहेंगे तथा स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे।

एसएसपी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि पर्व के दौरान रात्रिकालीन गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए विद्युत सुरक्षा के संबंध में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ताजिया एवं अखाड़ा समितियों से अनुरोध किया गया है कि ताजिया की ऊंचाई निर्धारित सीमा के अनुरूप रखें ताकि विद्युत तारों एवं अन्य संरचनाओं से किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि पारंपरिक सौहार्द एवं भाईचारे की भावना के साथ मोहर्रम पर्व मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं पुलिस को तत्काल सूचना दें।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

प्रतापगढ़ को मिला गौरव का अवसर, रोहित मिश्रा बने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

प्रतापगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा, ऊर्जावान एवं संगठननिष्ठ नेता रोहित  को भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश का...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ को मिला गौरव का अवसर, रोहित मिश्रा बने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

प्रेमिका से शादी रचाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, उतारने के प्रयास जारी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज थाना क्षेत्र के पुल ग़ालिब स्थित एक मोबाइल टावर पर गुरुवार को...
उत्तर प्रदेश 
प्रेमिका से शादी रचाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, उतारने के प्रयास जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की दी चेतावनी

नई दिल्ली । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की...
राज्य  दिल्ली 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की दी चेतावनी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2014 का आचार संहिता उल्लंघन मामला रद्द

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने सरायकेला-खरसावां...
झारखंड 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2014 का आचार संहिता उल्लंघन मामला रद्द

जयपुर: महान शहादत की याद में मुहर्रम पर निकलेंगे 300 से अधिक ताजियों के जुलूस

जयपुर । इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की कर्बला में दी गई महान...
राजस्थान 
जयपुर:  महान शहादत की याद में मुहर्रम पर निकलेंगे 300 से अधिक ताजियों के जुलूस

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ को मिला गौरव का अवसर, रोहित मिश्रा बने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

प्रतापगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा, ऊर्जावान एवं संगठननिष्ठ नेता रोहित  को भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश का...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ को मिला गौरव का अवसर, रोहित मिश्रा बने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

प्रेमिका से शादी रचाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, उतारने के प्रयास जारी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज थाना क्षेत्र के पुल ग़ालिब स्थित एक मोबाइल टावर पर गुरुवार को...
उत्तर प्रदेश 
प्रेमिका से शादी रचाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, उतारने के प्रयास जारी

26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया दाैरे पर, देंगे विकास कार्यों की साैगात

देवरिया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जून को देवरिया जनपद के बरहज क्षेत्र के दौरे पर आएंगे।...
उत्तर प्रदेश 
 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया दाैरे पर, देंगे विकास कार्यों की साैगात

जनपद संभल के राइस मिल में विषैली गैस रिसाव की चपेट में आए दो कर्मियों की मौत

संभल । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में स्थित एक राइस मिल में बुधवार की देर...
उत्तर प्रदेश 
जनपद संभल के राइस मिल में विषैली गैस रिसाव की चपेट में आए दो कर्मियों की मौत