दुनिया के 65.5 करोड़ लोगों के पास बिजली की सुविधा नहीं, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पेरिस। विकास के एजेंडे में आज ऊर्जा क्षेत्र सबसे ऊपर है। बावजूद इसके दुनिया भर में 65.5 करोड़ लोगों के पास अभी भी बिजली की सुविधा नहीं है और लगभग दो अरब लोग खाना पकाने के लिए प्रदूषण फैलाने वाले ईंधन और तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। यह खुलासा संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में किया गया है।

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा असर उप सहारा अफ्रीका पर पड़ा है। यहां 56 करोड़ से ज्यादा लोग बिना बिजली के रह रहे हैं और 97 करोड़ लोगों के पास खाना पकाने के लिए साफ-सुथरे ईंधन की सुविधा नहीं है। ट्रैकिंग एसडीजी 7: द एनर्जी प्रोग्रेस रिपोर्ट' के नए संस्करण में उपलब्ध विवरण चिंताजनक है। इसमें 2023 और 2024 के अध्ययन के हवाले से बताया गया है कि ज्यादातर इलाके सभी के लिए बिजली की सुविधा (यूनिवर्सल एक्सेस) के करीब पहुंच रहे हैं, वहीं उप सहारा अफ्रीका में प्रगति काफी धीमी है। 2030 तक सभी के लिए बिजली की सुविधा का लक्ष्य पाने के लिए इसकी रफ्तार को तीन गुना करना होगा।

हम ईरान पर बहुत जोरदार तरीके से हमला करेंगे': ट्रंप  ये खबर भी पढ़े : हम ईरान पर बहुत जोरदार तरीके से हमला करेंगे': ट्रंप 

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, इन चुनौतियों के बावजूद, टिकाऊ ऊर्जा (सस्टेनेबल एनर्जी) के कई क्षेत्रों में उत्साहजनक प्रगति हुई है। इसने दुनिया भर में बिजली की कुल खपत में 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी निभाई है। साथ ही रिन्यूएबल एनर्जी पैदा करने की क्षमता 544 वाट प्रति व्यक्ति के वैश्विक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। विकासशील देशों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय पब्लिक फ़ाइनेंशियल फ़्लो में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और यह 24.6 बिलियन डालर तक पहुंच गया।

ओमान तट के पास घटना और होर्मुज तनाव को लेकर सियासी विवाद तेज ये खबर भी पढ़े : ओमान तट के पास घटना और होर्मुज तनाव को लेकर सियासी विवाद तेज

रिपोर्ट में चेताया गया है कि अगर तुरंत और बड़े पैमाने पर कार्रवाई नहीं की गई तो दुनिया 2030 तक सभी के लिए सस्ती, भरोसेमंद, टिकाऊ और आधुनिक ऊर्जा तक पहुंच सुनिश्चित करने वाले एसडीजी 7 के लक्ष्य को हासिल करने में पीछे रह जाएगी। मौजूदा वैश्विक ऊर्जा संकट अभी भी जारी है। सबसे गरीब देशों में फंड का स्तर या तो एसडीजी 7 के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है या फिर उसमें लगातार गिरावट आ रही है। सबसे कम विकसित देशों में स्वच्छ ऊर्जा के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय मदद में काफी कमी आई है। 2024 में यह 3.7 अरब डॉलर रही, जो 2023 के मुकाबले 11 फीसद कम है।

कतर के गैस प्लांट विस्फोट में नेपाल के कई नागरिक घायल, 12 भारतीयों की गई थी जान ये खबर भी पढ़े : कतर के गैस प्लांट विस्फोट में नेपाल के कई नागरिक घायल, 12 भारतीयों की गई थी जान

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के मॉड्यूल पर एनआईए ने 11 आरोपितों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

कोलकाता। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक सहयोगी मॉड्यूल से जुड़े आतंकी...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के मॉड्यूल पर एनआईए ने 11 आरोपितों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

शिमला में आधी रात खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

शिमला। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में बीती मध्यरात्रि एक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि...
राज्य  हिमाचल 
शिमला में आधी रात खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

हिमाचल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने दीपक राठौर, सरकार ने सदस्य भी किया नामित

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक राठौर को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) का...
राज्य  हिमाचल 
हिमाचल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने दीपक राठौर, सरकार ने सदस्य भी किया नामित

शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी

शिमला। शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में एक व्यक्ति की खड्ड के पास खाई में गिरने से मौत हो गई।...
राज्य  हिमाचल 
शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी

भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार भोर पहर भैंस चोरी करते दो चोरों को मोहल्लेवासियों ने रंगेहाथ पकड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

उत्तर प्रदेश

भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार भोर पहर भैंस चोरी करते दो चोरों को मोहल्लेवासियों ने रंगेहाथ पकड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस...
उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल