तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

सिराथू तहसील के थोन गांव में जलनिकासी बाधित होने की आशंका, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी निर्माण जारी होने का दावा

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260627-WA0280कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव निवासी सतानन्द पुत्र छवीले लाल ने जिला प्रशासन से शिकायत कर आरोप लगाया है कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा तालाबी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है, जिससे तालाब का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है और बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उनका मकान आराजी संख्या-1349 में स्थित है, जिसके पीछे सार्वजनिक रास्ता एवं तालाब है। इसी तालाब में पूरे गांव का बरसाती एवं घरेलू नालियों का पानी एकत्रित होता है। आरोप है कि गांव निवासी जुगेन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा प्रभाव और दबंगई के बल पर तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इससे न केवल जल निकासी बाधित होगी, बल्कि ग्रामीणों के आवागमन और सार्वजनिक सुविधाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

साइबर हेल्प डेस्क द्वारा 21,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस ये खबर भी पढ़े : साइबर हेल्प डेस्क द्वारा 21,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

सतानन्द का कहना है कि उन्होंने 14 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद लेखपाल मौके पर पहुंचे थे, लेकिन आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने राजनीतिक एवं आर्थिक प्रभाव का इस्तेमाल कर कार्रवाई प्रभावित कर दी। शिकायतकर्ता का दावा है कि इसके बावजूद निर्माण कार्य चोरी-छिपे आज भी जारी है।

अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर जिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ये खबर भी पढ़े : अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर जिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि लगभग एक वर्ष पूर्व भी इसी तालाबी भूमि पर कब्जे का प्रयास किया गया था, जिसे प्रशासन ने हस्तक्षेप कर रुकवा दिया था। अब आरोप है कि ग्राम प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से दोबारा निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि यदि समय रहते प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो पूरे तालाब पर अवैध कब्जा हो सकता है।

प्रयागराज: स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, डीएम ने अफसरों को दी एफआईआर की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज: स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, डीएम ने अफसरों को दी एफआईआर की चेतावनी

शिकायतकर्ता ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष राजस्व टीम एवं पुलिस की मौजूदगी में मौके की जांच कराते हुए अवैध निर्माण तत्काल रुकवाने तथा किए गए निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में आरोपित पक्ष तथा राजस्व विभाग का आधिकारिक पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका है। प्रशासनिक जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...