अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर जिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प,पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ गोष्ठी के साथ हुआ।इस अवसर पर मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अजमी ने उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.सी. सक्सेना का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत कियामुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.सी. सक्सेना ने नशे के दुष्प्रभाव,उपचार एवं समाधान के साथ-साथ जिला चिकित्सालय में उपलब्ध नशा मुक्ति संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ भी दिलाई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक,मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी।हॉस्पिटल मैनेजर अनुभव भारद्वाज ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया।
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अजमी ने नशे की लत से मुक्ति के लिए उपलब्ध उपचार एवं परामर्श सेवाओं की जानकारी दी।उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित नशा उन्मूलन कार्यक्रमों एवं जनजागरूकता अभियानों पर प्रकाश डाला।
अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर नीलावेणी कृष्णा नर्सिंग विद्यालय,डॉ. पीएसएम विद्यालय तथा जिला चिकित्सालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विभिन्न फार्मेसी इंटर्न विद्यार्थियों के लिए पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।प्रतियोगिता में विशाखा सैनी ने प्रथम,चित्रांशी सक्सेना ने द्वितीय तथा जेनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार,जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.सी. सक्सेना द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ,राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अधिकारी एवं कर्मचारी,जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी,पैरामेडिकल स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी
उत्तर प्रदेश 
सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

लखनऊ। गुरुवार एलडीए में तैनात रहे अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा का स्थानांतरण शासन के बाद इसे अलीगंज काण्ड से...
उत्तर प्रदेश 
ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

शानों-शौकत, अकीदत और अमन का पैगाम लेकर निकला मियां साहब का ऐतिहासिक शाही जुलूस

इमामबाड़ा एस्टेट की पुश्तैनी रवायत हुई ज़िंदा, परचम, शहनाई, घोड़े-बैंड और पलाटून ने बांधा समां,सैयद अयान अली शाह ने सफेद...