दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) अलीगढ़ के अध्यक्ष डॉ. भरत वार्ष्णेय से मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से दवा कंपनियों द्वारा दवा प्रतिनिधियों (Medical Representatives) और उनके मैनेजमेंट पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के जरिए की जा रही गैर-जरूरी मॉनिटरिंग और उनकी निजता (Privacy) के हनन का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया गया।
UPMSRA ने मांग की है कि सभी दवा प्रतिनिधियों और उनके मैनेजमेंट के लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से कार्य कराने की व्यवस्था पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए। इसके साथ ही, एसोसिएशन ने IMA अलीगढ़ से अपील की है कि वे इस संबंध में अपनी तरफ से एक आधिकारिक पत्र जारी करें और अलीगढ़ के तमाम प्रमुख हॉस्पिटलों एवं क्लीनिकों पर इस पत्र को चस्पा (चिपकाया) किया जाए, ताकि दवा प्रतिनिधियों के उत्पीड़न पर लगाम लग सके।
दवा प्रतिनिधियों की इस गंभीर समस्या को सुनते हुए IMA अलीगढ़ के अध्यक्ष डॉ. भरत वार्ष्णेय ने सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अलीगढ़ की तरफ से जल्द ही इस विषय में एक पत्र जारी किया जाएगा, जिससे दवा प्रतिनिधियों की अनावश्यक डिजिटल मॉनिटरिंग और उनकी प्राइवेसी के हनन को पूरी तरह से रोका जा सके।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) की केंद्रीय कमेटी के संयुक्त सचिव बलवीर सिंह, अलीगढ़ इकाई के सचिव बीरेंद्र धूसिया और सह सचिव विनोद कुमार गौतम मुख्य रूप से मौजूद रहे और अपनी मांगों को मजबूती से रखा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
लोकेंद्र वर्मा को पत्रकारिता क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव है और वह ‘तरुणमित्र’ के अलीगढ़ ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
