छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, परियोजना में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक मंडल की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में परियोजना के अगले चरण को मंजूरी देते हुए लार्ज डायमीटर ड्रिलिंग शुरू करने का निर्णय लिया गया।

यह कदम इस क्षेत्र में हीरे के वास्तविक भंडार का वैज्ञानिक आकलन करने और भविष्य में व्यावसायिक हीरा खनन का मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।

बैठक में निदेशक मंडल ने परियोजना की अब तक की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और निर्देश दिए कि प्रॉस्पेक्टिंग लाइसेंस की अवधि के भीतर सभी तकनीकी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं।

बड़े व्यास की ड्रिलिंग से किम्बरलाइट पाइप में मौजूद हीरा भंडार का सटीक आकलन किया जाएगा। इसके बाद विस्तृत व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार होगी, जिसके आधार पर व्यावसायिक हीरा खदान विकसित करने का अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

एनसीएल के निदेशक मंडल की बैठक में अमिताभ मुखर्जी, आशीष चटर्जी, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद, छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक रजत बंसल, उपेंद्र कुमार तथा विनय कुमार उपस्थित रहे।

एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) भारत सरकार के उपक्रम एनएमडीसी लिमिटेड (51 प्रतिशत) तथा छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (49 प्रतिशत) का संयुक्त उपक्रम है।

छत्तीसगढ़: तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में अब तक 627.62 करोड़ अंतरित, प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में अब तक 627.62 करोड़ अंतरित, प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

कंपनी अब तक लौह अयस्क परियोजनाओं पर केंद्रित रही है, लेकिन बलौदा-बेलमुंडी में प्राकृतिक हीरों की पुष्टि के बाद यह बहु-खनिज विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

एनसीएल द्वारा स्ट्रीम सेडिमेंट सैंपलिंग, भू-भौतिकीय सर्वेक्षण और लक्षित ड्रिलिंग के माध्यम से किम्बरलाइट पाइप की पहचान की गई।

वरिष्ठ आईपीएस सुंदरराज पी को मिली  छत्तीसगढ़ के बड़ी जिम्मेदारी, एनआईए के बने आईजी ये खबर भी पढ़े : वरिष्ठ आईपीएस सुंदरराज पी को मिली  छत्तीसगढ़ के बड़ी जिम्मेदारी, एनआईए के बने आईजी

इसके बाद लगभग 200 टन बल्क सैंपल का परीक्षण एनएमडीसी के पन्ना डायमंड प्रोसेसिंग प्लांट में किया गया, जहां 1.22 कैरेट वजन के पांच प्राकृतिक हीरे प्राप्त हुए। इससे इस क्षेत्र में हीरा युक्त भू-संरचना की वैज्ञानिक पुष्टि हो चुकी है।

बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे प्रमुख हीरा उत्पादक देशों के अनुभव बताते हैं कि प्रारंभिक चरण में इस प्रकार की सफलता भविष्य में बड़े व्यावसायिक भंडार मिलने का संकेत हो सकती है।

कोरबा: तेज रफ्तार का कहर जारी, अनियंत्रित होकर पलटी एसयूवी कार, पांच लोग घायल ये खबर भी पढ़े : कोरबा: तेज रफ्तार का कहर जारी, अनियंत्रित होकर पलटी एसयूवी कार, पांच लोग घायल

इसलिए बलौदा-बेलमुंडी परियोजना को छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी एक महत्वपूर्ण खनिज परियोजना माना जा रहा है।

बैठक में राज्य की अन्य प्रमुख लौह अयस्क परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैलाडीला डिपॉजिट-4 में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 10 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिसे चरणबद्ध रूप से बढ़ाकर 70 लाख टन प्रतिवर्ष किया जाएगा। वहीं बैलाडीला डिपॉजिट-13 को एक करोड़ टन वार्षिक क्षमता के साथ विकसित करने की दिशा में भी कार्य जारी है।

बैठक में यह भी दोहराया गया कि सभी परियोजनाओं में पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक खनन, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्थानीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष निदेशक सौरभ सिंह ने कहा कि खनिज संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग और उद्योगों का संतुलित विकास देश की आर्थिक प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है।

बलौदा-बेलमुंडी की हीरा परियोजना छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख हीरा उत्पादक राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक साबित हो सकती है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज: स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, डीएम ने अफसरों को दी एफआईआर की चेतावनी

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला टास्क...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, डीएम ने अफसरों को दी एफआईआर की चेतावनी

सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, पाक्सो अदालत ने सुनाया फैसला

रांची। रांची की विशेष पाक्सो अदालत ने दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी सुशील उरांव...
राज्य  झारखंड 
सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, पाक्सो अदालत ने सुनाया फैसला

खान सर की गिरफ्तारी पर 30 जून तक रोक

पटना। राजधानी के पटना सिविल कोर्ट में खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
खान सर की गिरफ्तारी पर 30 जून तक रोक

रोशनी से जगमग होगा पुरानी बस्ती क्षेत्रः नगरपालिका लगायेगी नये स्ट्रीट लाइट-नेहा वर्मा

बस्ती - नगर पालिका क्षेत्र के पुरानी बस्ती की सड़के और मुख्य मार्ग अब रोशनी से जगमग होंगी। यह जानकारी...
उत्तर प्रदेश 
रोशनी से जगमग होगा पुरानी बस्ती क्षेत्रः नगरपालिका लगायेगी नये स्ट्रीट लाइट-नेहा वर्मा

18 करोड़ की धोखाधड़ी का फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नौ साल बाद ईओडब्ल्यू के चढ़ा हत्थे

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फर्जी सेल डीड, फर्जी पहचान और शेल कंपनियों के...
दिल्ली 
18 करोड़ की धोखाधड़ी का फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नौ साल बाद ईओडब्ल्यू के चढ़ा हत्थे

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, डीएम ने अफसरों को दी एफआईआर की चेतावनी

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला टास्क...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, डीएम ने अफसरों को दी एफआईआर की चेतावनी

रोशनी से जगमग होगा पुरानी बस्ती क्षेत्रः नगरपालिका लगायेगी नये स्ट्रीट लाइट-नेहा वर्मा

बस्ती - नगर पालिका क्षेत्र के पुरानी बस्ती की सड़के और मुख्य मार्ग अब रोशनी से जगमग होंगी। यह जानकारी...
उत्तर प्रदेश 
रोशनी से जगमग होगा पुरानी बस्ती क्षेत्रः नगरपालिका लगायेगी नये स्ट्रीट लाइट-नेहा वर्मा

यूपी और साउथ कोरिया को साझी विरासत से जोड़ती हैं अयोध्या की राजकुमारी: योगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को साउथ कोरिया के साथ उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक संबंधों पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी और साउथ कोरिया को साझी विरासत से जोड़ती हैं अयोध्या की राजकुमारी: योगी

ग्रीन एनर्जी आज की आवश्यकता: मुख्यमंत्री सीएम योगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि ग्रीन एनर्जी आज की आवश्यकता है। इसे बढ़ावा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ग्रीन एनर्जी आज की आवश्यकता: मुख्यमंत्री सीएम योगी