कोरबा: जमीन बंटवारे के विवाद ने ली मां की जान, दिव्यांग बेटे ने लाठी से किया हमला

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीतापाली में बीती रात जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया।

बंटवारे से इनकार करने पर एक दिव्यांग बेटे ने अपनी ही मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि पिता पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित रात में ही घर से फरार हो गया। पूरी रात महिला का शव घर में ही पड़ा रहा। शनिवार सुबह घटना की जानकारी उरगा थाना प्रभारी एसआई नवीन पटेल को मिली सूचना मिलते ही पुलिस टीम वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 ‘नशामुक्त युवा विकसित भारत 2.0’ अभियान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि ये खबर भी पढ़े :  ‘नशामुक्त युवा विकसित भारत 2.0’ अभियान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित रामकुमार यादव (32 वर्ष) की तलाश शुरू की और ग्राम अंजोरीपाली से उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका जानकुंवर यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल श्याम लाल यादव का उपचार कराया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चीतापाली निवासी श्याम लाल यादव (72वर्ष ) अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं।

बड़ा बेटा पत्नी और बच्चों के साथ कोरबा में अलग रहता है, जबकि छोटा बेटा रामकुमार यादव, जो दिव्यांग है और चलने के लिए लाठी का सहारा लेता है, माता-पिता के साथ गांव में रहता था।

रामकुमार लंबे समय से परिवार की जमीन और संपत्ति का बंटवारा कराने की मांग कर रहा था। हालांकि उसके माता-पिता फिलहाल बंटवारा करने के पक्ष में नहीं थे। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच घर में फिर विवाद शुरू हो गया।

विवाद के दौरान गुस्से में आकर रामकुमार ने अपने सहारे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लाठी से मां जानकुंवर यादव (70वर्ष ) के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपित ने अपने पिता श्याम लाल यादव पर भी लगातार लाठी से हमला कर दिया। हमले में उनका पैर टूट गया, जबकि हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित पूर्व में भी अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर चुका था। फिलहाल पुलिस मामले में हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद ग्राम चीतापाली में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण इस हृदयविदारक वारदात से स्तब्ध हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैकी में दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय एक आठ...
मध्य प्रदेश 
शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

पंजाब: सुनाम के पास स्थित गांव भरूर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां...
राष्ट्रीय  पंजाब 
सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

रांची। झारखंड में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना