बॉयफ्रेंड को जेल से छुड़ाने के लिए 100 फीट टावर पर चढ़ी लड़की

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बोकारो: बोकारो में प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ने का सिलसिला थम नहीं रहा। चंद्रपुरा में होमगार्ड जवान का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गोमिया में एक लड़की 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। लड़की की मांग है कि रांची के उसके प्रेमी को तेनुघाट जेल से रिहा किया जाए, तभी वो नीचे उतरेगी। पुलिस और ग्रामीणों के समझाने पर भी वो कूदने की धमकी दे रही है। मौके पर नेट बिछाया गया है।

मौके पर जुटी भीड़

रांची में देर रात छात्रों के धरनास्थल पर पहुंची पुलिस, जबरन हटाने का लगाया आरोप ये खबर भी पढ़े : रांची में देर रात छात्रों के धरनास्थल पर पहुंची पुलिस, जबरन हटाने का लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार, बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के ढेंढे गांव में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब ललपनिया थाना क्षेत्र के तिलैया गांव की रहने वाली लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने गिरने का हवाला देकर नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

लड़की के प्रेमी को पुलिस ने किया है गिरफ्तार

लड़की का कहना है कि रांची के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और वो उसी से शादी करना चाहती है। लेकिन पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है। लड़की की जिद है कि जब तक प्रेमी को रिहा नहीं किया जाता, वो टावर से नीचे नहीं उतरेगी। उसने कूद जाने की धमकी भी दी है।

नीचे उतरने के लिए पुलिस कर रही अपील

सूचना पर ललपनिया थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं। वहीं, गोमिया थाना पुलिस भी पहुंच गई है। एहतियातन टावर के चारों ओर नेट बिछाया गया है। पुलिस लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी है। "सुबह से चढ़ी है। हम लोग चिल्ला रहे हैं बेटी उतर जाओ, पर मान नहीं रही। बोल रही है बॉयफ्रेंड को जेल से निकालो तभी उतरूंगी। "युवती को समझाने का प्रयास जारी है। ये वही युवती है जिसके अपहरण का केस परिजनों ने दिया था। रांची से बरामदगी के बाद आरोपी युवक को जेल भेजा गया है। नियमानुसार कार्रवाई हुई है। खबर लिखे जाने तक लड़की मोबाइल टावर से नहीं उतरी थी। 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

तारापीठ में होटल में आग से मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं की मौत

कोलकाता। बीरभूम जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ में सोमवार तड़के एक निजी होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच...
पश्चिम बंगाल 
तारापीठ में होटल में आग से मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं की मौत

शिमला: टैंकर और कार की टक्कर में दो पुलिस जवानों की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे ने पुलिस विभाग को गहरे सदमे...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
शिमला: टैंकर और कार की टक्कर में दो पुलिस जवानों की मौत

औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा स्टेशन के पास बैसोली गांव के सामने सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

राजस्थान में आज राहत, 18 अगस्त से फिर बढ़ेगी बारिश की रफ्तार

जयपुर। राजस्थान में सोमवार को मौसम मुख्य रूप से बादलों की आवाजाही वाला रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने...
राजस्थान 
राजस्थान में आज राहत, 18 अगस्त से फिर बढ़ेगी बारिश की रफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 3 उग्रवादी कैडर गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में अलग-अलग अभियानों में विभिन्न उग्रवादी संगठनों से जुड़े तीन सक्रिय...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 3 उग्रवादी कैडर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा स्टेशन के पास बैसोली गांव के सामने सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद...
उत्तर प्रदेश 
अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी

प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सरायइनायत थाना क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू

इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत चन्देठी गांव में मां-बेटी की हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस