प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 शिमला : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की शनिवार को शिमला में अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह शिमला के डीसी ऑफिस के बाहर भारतीय जनता पार्टी  के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। यह प्रदर्शन बीडीसी चेयरमैन और जिला परिषद चेयरमैन के गठन में कथित देरी के विरोध में आयोजित किया गया था।

चक्कर आने से लड़खड़ाकर गिरे
प्रदर्शन समाप्त होने के बाद हर्ष महाजन ने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद जब बीजेपी विधायक बलवीर वर्मा पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, तब हर्ष महाजन उनके पास ही खड़े थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वह लड़खड़ाने लगे। मौके पर मौजूद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाल लिया, जिससे वह गिरने से बच गए।

हिमाचल में मानसून का तांडव: 152 मौतें, 835 करोड़ की संपत्ति तबाह ये खबर भी पढ़े : हिमाचल में मानसून का तांडव: 152 मौतें, 835 करोड़ की संपत्ति तबाह

 हर्ष महाजन को आया था सिंकोप अटैक ​

घटना के तुरंत बाद उन्हें डीसी ऑफिस के बाहर खड़ी एचआरटीसी टैक्सी के माध्यम से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हर्ष महाजन को सिंकोप अटैक आया था। अब उनकी स्थिति सामान्य है। सांसद को अब CCU में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि सिंकोप (Syncope) को आम बोलचाल में 'बेहोश होना' या 'चक्कर खाकर गिरना' कहा जाता है। मस्तिष्क में खून का दौरा कम होने की वजह से ऐसा होता है। बाद व्यक्ति ठीक भी हो जाता है।

हर्ष महाजन कौन हैं?
हर्ष महाजन बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद हैं। वह साल 2024 में हुए चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर राज्यसभा सीट जीती थी। चंबा में जन्मे महाजन राज्य के पूर्व पशुपालन मंत्री हैं। वे हिमाचल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री देश राज महाजन के बेटे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। 1993 में वे कांग्रेस के टिकट पर चंबा सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे।1998 और 2003 के चुनावों में भी कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। महाजन सितंबर 2022 में कांग्रेस से अलग हो गए और 2022 के हिमाचल प्रदेश चुनावों से पहले बीजेपी में शामिल हो गए।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस नें कसा शिकंजा, आरोपियों पर लगेगा NSA

पुरानी रंजिश में हत्या के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ का कड़ा एक्शन, आठ आरोपी गिरफ्तार; सिकरीगंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर*...
शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस नें कसा शिकंजा, आरोपियों पर लगेगा NSA

वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कई फ्लाइट अयोध्या-लखनऊ डायवर्ट; एक उड़ान रद्द
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 5-6 दिनों के दौरान तेज हवाओं...
राष्ट्रीय 
मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश

वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कई फ्लाइट अयोध्या-लखनऊ डायवर्ट; एक उड़ान रद्द
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की कांवड़ यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत