मुख्यमंत्री का बड़ा भंगाल दौरा, 14 साल बाद किसी सीएम का दुर्गम जनजातीय क्षेत्र का दौरा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को कांगड़ा जिले के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र बड़ा भंगाल के दौरे पर रहेंगे। हाल के दिनों में आपदा से प्रभावित इस क्षेत्र का जायजा लेने के साथ-साथ मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

पिछले 14 वर्षों में पहली बार प्रदेश का मुख्यमंत्री इस दुर्गम क्षेत्र में पहुंचेगा। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने 23 सितंबर 2011 को बड़ा भंगाल का दौरा किया था।

शिमला: सेब के बागानों में अवैध अफीम खेती का बड़ा खुलासा: 3,591 पौधे बरामद, केस दर्ज ये खबर भी पढ़े : शिमला: सेब के बागानों में अवैध अफीम खेती का बड़ा खुलासा: 3,591 पौधे बरामद, केस दर्ज

करीब 500 लोगों की आबादी वाला बड़ा भंगाल बेहद दुर्गम इलाका है। यहां आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, राजकीय उच्च विद्यालय, राशन डिपो और पटवार खाना जैसे संस्थान तो खुले हैं, लेकिन इनमें कर्मचारियों की कमी है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार को बड़ा भंगाल पहुंचने के बाद हेलीपैड से पैदल वन विश्राम गृह तक जाएंगे। इसके बाद वे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या  ये खबर भी पढ़े : हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नुकसान की स्थिति का आकलन करने के साथ-साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी भी लेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान स्थानीय लोग सड़क, संचार, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी उनके सामने रख सकते हैं।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री अपर बड़ा भंगाल गांव में स्थित माइक्रो हाइडल परियोजना का निरीक्षण करेंगे। यहां वे परियोजना की कार्यप्रणाली और क्षेत्र में इसकी उपयोगिता का जायजा लेंगे।

हिमाचल: नई बीपीएल सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई को जारी होगी अंतिम सूची ये खबर भी पढ़े : हिमाचल: नई बीपीएल सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई को जारी होगी अंतिम सूची

इसके बाद वन विश्राम गृह के समीप आयोजित जनसभा में भाग लेकर लोगों को संबोधित करेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री बड़ा भंगाल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 28 जून को वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से गगल होते हुए शिमला लौटेंगे।

दौरे से पहले पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री यह उनका बड़ा भंगाल का पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि पिछले 14 वर्षों में किसी भी मुख्यमंत्री ने इस दुर्गम और पिछड़े क्षेत्र का दौरा नहीं किया है।

सुक्खू ने कहा कि उनका उद्देश्य वहां के लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझना और यह जानना है कि क्षेत्र में विकास के कौन-कौन से नए कार्य किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों को मौके पर जाकर समझना जरूरी है और बड़ा भंगाल की चुनौतियों को भी वहीं जाकर बेहतर तरीके से जाना जा सकता है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

   बदायूं जनपद की शेखूपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

मानसून से पहले चढ़ा पारा; उमस ने दिखाए तेवर

देहरादून: आगामी तीन-चार दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है। लेकिन उससे पहले गर्मी खूब तेवर...
उत्तराखंड 
मानसून से पहले चढ़ा पारा; उमस ने दिखाए तेवर

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

गोरखपुर । गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन लगाकर जनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
उत्तर प्रदेश 
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

मुरैना । मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी और दाे मासूम बच्चाें की कुल्हाड़ी से...
मध्य प्रदेश 
पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

शहरों में बने भवन भूकंप से कितने सुरक्षित

देहरादून : सचिव आपदा प्रबंधन की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) ने नैनीताल, मसूरी और...
उत्तराखंड 
शहरों में बने भवन भूकंप से कितने सुरक्षित

उत्तर प्रदेश

शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

   बदायूं जनपद की शेखूपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

गोरखपुर । गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन लगाकर जनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
उत्तर प्रदेश 
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

शामली में भीषण पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश महताब ढेर

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आदर्श मंडी और कांधला थाना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शामली में भीषण पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश महताब ढेर

ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला...
उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला