योगी सरकार इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

लगातार मांग बढ़ने के बावजूद बीते सात वर्षों में कोई बढ़ोतरी नहीं, उत्तर प्रदेश में बिजली दरें स्थिर और आपूर्ति रिकॉर्ड स्तर पर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

-योगी सरकार का फैसला, वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी सात साल पुरानी दरें रहेंगी लागू

लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए लगातार सातवें वर्ष भी बिजली दरों में कोई वृद्धि नहीं करने का फैसला लिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी बिजली की दरें वही रहेंगी, जो पिछले सात वर्षों से लागू हैं। खास बात यह है कि इस अवधि में बिजली की दरों में एक पैसे की भी बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे आम जनता, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

योगी सरकार के इस फैसले को बिजली उपभोक्ताओं के हित में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इससे आम नागरिकों को आर्थिक राहत मिली है। वहीं बिजली दरों को स्थिर रखने के साथ-साथ योगी सरकार ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार किया है। प्रदेश में बिजली आपूर्ति लगातार बेहतर हुई है और शहरों से लेकर गांवों तक निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया गया है। सरकार का लक्ष्य हर शहर, हर गांव, हर सड़क और हर गली तक 24x7 गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाना है।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

इस वर्ष गर्मी के मौसम में उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड भी बनाया। राज्य में अधिकतम विद्युत आपूर्ति 32,673 मेगावाट तक पहुंच गई, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर है। इस संबंध में ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया (एक्स) पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है। ऊर्जा मंत्री ने लिखा कि उत्तर प्रदेश में लगातार सातवें वर्ष भी बिजली की दरें नहीं बढ़ाई गईं। सभी उपभोक्ताओं के लिए 2026-27 में भी वही दरें रहेंगी जो सात वर्ष पहले थीं और यह तब जब विद्युत आपूर्ति भी अधिकतम है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महापुरुषों की प्रतिमाएं राष्ट्र की चेतना, भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का अमर स्रोत -जयवीर

लखनऊ। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि किसी भी राष्ट्र की पहचान उसके महापुरुषों, उसके इतिहास और...
उत्तर प्रदेश 
महापुरुषों की प्रतिमाएं राष्ट्र की चेतना, भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का अमर स्रोत -जयवीर

कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना महुली पुलिस द्वारा डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के आदेश के क्रम में आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल,...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना महुली पुलिस द्वारा डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित

ई-रिक्शा को रोक देने वाले ऐप्स पर केंद्र सरकार ने दिखाई सख्ती, ऐप स्टोर से हटाया

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ई-रिक्शा को दूर से रोक देने वाले ऐप्स को ऐप स्टोर से हटवा दिया है।...
राष्ट्रीय 
ई-रिक्शा को रोक देने वाले ऐप्स पर केंद्र सरकार ने दिखाई सख्ती, ऐप स्टोर से हटाया

पीसीएस संघ : विश्व भूषण अध्यक्ष, महासचिव बनी सृष्ठि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पीसीएस एसोसिएशन का शुक्रवार को पुर्नगठन किया गया । इसमें कार्यवाहक अध्यक्ष  विश्व भूषण मिश्रा को बनाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीसीएस संघ : विश्व भूषण अध्यक्ष, महासचिव बनी सृष्ठि

भातखण्डे विवि में 16वें दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां शुरू

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।...