मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: शिवपुरी में अदाणी समूह लगाएगा 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट
शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अदाणी समूह के लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी प्रियंका शर्मा ने बताया कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के औद्योगिक विकास के विज़न को नई गति प्रदान करेगी।
परियोजना के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि शिवपुरी के स्थानीय पोलो ग्राउंड में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान 211.29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2ः10 बजे ग्वालियर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2.40 बजे शिवपुरी में हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां वे पोलो ग्राउंड में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत शिवपुरी से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
ये खबर भी पढ़े : झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, शिप्रा नदी उफान पर; कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
