दीघा-मंदारमणि तट पर हाई अलर्ट, पर्यटकों के समुद्र में उतरने पर रोक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी प्रणाली के प्रभाव से दक्षिण बंगाल में अगले कई दिनों तक भारी से अति भारी वर्षा तथा तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

इसे देखते हुए पूर्व मेदिनीपुर जिला प्रशासन ने दीघा, मंदारमणि और ताजपुर के समुद्र तटों पर हाई अलर्ट घोषित करते हुए पर्यटकों के समुद्र में उतरने और स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

जिला प्रशासन और दीघा तटीय पुलिस की ओर से समुद्र तटों पर लगातार माइकिंग कर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने और ज्वार की आशंका के मद्देनजर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने गहरे समुद्र में गए मछुआरों को तत्काल तट पर लौटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नए ट्रॉलरों और मछली पकड़ने वाली नौकाओं के समुद्र में जाने पर भी रोक लगा दी गई है। समुद्र की निगरानी के लिए तट पर लाइफगार्ड (नुलिया) तथा आपदा प्रबंधन दल की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

लगातार अवकाश के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक इन समुद्री पर्यटन स्थलों पर पहुंचे हैं। हालांकि समुद्र में स्नान पर रोक के कारण पर्यटक निराश जरूर हैं, लेकिन सुरक्षित दूरी से समुद्र की ऊंची लहरों और प्राकृतिक दृश्य का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र दक्षिण बंगाल में अगले सात दिनों तक मौसम को प्रभावित करेगा।

पश्चिम मेदिनीपुर में योग दिवस बना जनआंदोलन, स्कूलों से पार्कों तक दिखा उत्साह ये खबर भी पढ़े : पश्चिम मेदिनीपुर में योग दिवस बना जनआंदोलन, स्कूलों से पार्कों तक दिखा उत्साह

पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया और दक्षिण 24 परगना सहित कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

तटीय क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। इसी कारण सात जुलाई तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोएडा: दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस-कैंटर टक्कर में परिचालक की मौत

नोएडा। थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास दिल्ली मेरठ हाईवे पर हाई स्पीड लेन में बस खड़ी...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस-कैंटर टक्कर में परिचालक की मौत

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सेना के ट्रक और एम्बुलेंस में टक्कर, तीन की मौत, दो गंभीर

श्रीगंगानगर(राजस्थान)। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र में आज सुबह नेशनल हाइवे-62 पर सेना के ट्रक और एक निजी एम्बुलेंस के...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान के श्रीगंगानगर में सेना के ट्रक और एम्बुलेंस में टक्कर, तीन की मौत, दो गंभीर

तीजन बाई के निधन से भारतीय लोक संस्कृति का स्वर्णिम अध्याय इतिहास के पन्नों में दर्ज

रायपुर। प्रख्यात लोक कलाकार और पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन से भारतीय लोक संस्कृति का स्वर्णिम अध्याय इतिहास के...
राष्ट्रीय  राज्य  छत्तीसगढ़ 
 तीजन बाई के निधन से भारतीय लोक संस्कृति का स्वर्णिम अध्याय इतिहास के पन्नों में दर्ज

बिना सूचना 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने का आरोप, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने उठाए सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के स्वीकृत विद्युत भार (लोड) को लेकर नया विवाद सामने आया है। राज्य विद्युत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिना सूचना 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने का आरोप, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने उठाए सवाल

भीषण सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

उत्तर प्रदेश

नोएडा: दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस-कैंटर टक्कर में परिचालक की मौत

नोएडा। थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास दिल्ली मेरठ हाईवे पर हाई स्पीड लेन में बस खड़ी...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस-कैंटर टक्कर में परिचालक की मौत

बिना सूचना 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने का आरोप, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने उठाए सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के स्वीकृत विद्युत भार (लोड) को लेकर नया विवाद सामने आया है। राज्य विद्युत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिना सूचना 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने का आरोप, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने उठाए सवाल

भीषण सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

आगरा हत्याकांड: पति की हत्या के बाद डेढ़ महीने तक लाश के ऊपर नहाती रही पत्नी

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 आगरा हत्याकांड: पति की हत्या के बाद डेढ़ महीने तक लाश के ऊपर नहाती रही पत्नी